Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अधिवक्ताओं की पेंशन योजना को और भी आकर्षक और प्रभावकारी बनायेंगे: राजेश शुक्ल
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    अधिवक्ताओं की पेंशन योजना को और भी आकर्षक और प्रभावकारी बनायेंगे: राजेश शुक्ल

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 25, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    अधिवक्ताओं की पेंशन योजना को और भी आकर्षक और प्रभावकारी बनायेंगे: राजेश शुक्ल

    झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है कि झारखंड में अधिवक्ताओं के पेंशन योजना एवं पारिवारिक पेंशन योजना को और भी आकर्षक और प्रभावकारी बनाया जायेगा। कौंसिल ने पूर्व में ही पेंशन की राशि 7 हजार से बढ़ाकर 10 हजार किया है। जिसका अनुपालन 2024 से कराने का प्रयास होंगा। राज्य सरकार ने भी कौंसिल द्वारा दिए जा रहे पेंशन की राशि के बराबर राशि संबंधित अधिवक्ता और उसके परिजनो को देने की घोषणा की थी। आशा है राज्य सरकार अपने घोषणा को मूर्त रूप देंगी।

    श्री शुक्ल जो झारखंड स्टेट बार कौंसिल की पेंशन योजना के भी चेयरमैन है ने कहा है कि झारखंड एक मात्र ऐसा राज्य है जहां अधिवक्ताओं की पेंशन योजना अविराम गति से चल रही है। अधिवक्ताओं के स्वर्गवासी होने के बाद उनकी धर्मपत्नी को पेंशन का लाभ मिल रहा है।

     

     

     

    श्री शुक्ल ने सभी स्तर के जिला ,अनुमंडल बार एसोसिएशन को पत्र लिखकर पेंशन योजना का सदस्य अधिक से अधिक अधिवक्ताओं को बनाने का निर्देश जारी किया है। इस संबंध में अधिकांश बार एसोसिएशन में जिला स्तर पर पेंशन कमिटी भी बनाई गई है। जिसको और भी प्रभावी ढंग से काम करना है और अधिवक्ताओं को पेंशन योजना की जानकारी भी देनी है।

    श्री शुक्ल ने कहा है कि झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य है जहाँ सबसे अधिक अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं को कौंसिल के आंतरिक स्रोत से चलाया जाता है । राज्य सरकार ने भी घोषणाएं तो की है उसे अभी तक मूर्त रूप नही मिला है।

     

     

     

    श्री शुक्ल ने आज पुनः झारखंड के राज्यपाल श्री सी पी राधाकृष्णन और झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को ईमेल भेजकर झारखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू कराने, राज्य सरकार की पूर्व की घोषणाओं का कार्यान्वयन कराने और राज्य सरकार के बजट में अधिवक्ता कल्याण के लिए निधि का आवंटन कराने की मांग को स्मरण कराते हुए इसके कार्यान्वयन की मांग किया है।

    श्री शुक्ल ने भारत सरकार के विधि और न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल को भी ईमेल की प्रति भेजकर झारखंड के अधिवक्ताओं और उनके परिजनों का सामुहिक बीमा कराने का आग्रह किया है। केंद्र सरकार ने इस प्रक्रिया को शुरू कराने की पूर्व में घोषणा भी की थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअटल बिहारी वाजपेयी की 99 जन्म जयंती पर पाकुड़ नगर स्थित अटल चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण
    Next Article जमशेदपुर : शहीद निर्मल महतो की जयंती के मौके पर समाधि स्थल पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ,मंत्री बन्ना गुप्ता और सांसद विद्युत वरण महतो ने भी दी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    June 4, 2026

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    June 4, 2026

    मेघालय से विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति-प्रेमी जीवनशैली

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    गिरती पत्रकारिता: आईना कब तक तोड़ोगे!

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    मेघालय से विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति-प्रेमी जीवनशैली

    पर्यावरणीय संकट: समाधान की ओर बढ़ते कदम

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़के ग्रामीण, ग्रामसभा ने रुकवाया काम

    एमजीएम अस्पताल को जल्द मिलेगी निर्बाध पेयजल आपूर्ति, उपायुक्त ने निर्माणाधीन वाटर टावर का किया निरीक्षण

    अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा और आलोक संस्था की बैठक, सामाजिक उत्थान पर हुई चर्चा

    चालान विवाद पर बवाल: युवक ने एसएसपी कार्यालय पहुंच जताया विरोध, वायरल वीडियो से बढ़ी हलचल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.