Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर : शहीद निर्मल महतो की जयंती के मौके पर समाधि स्थल पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ,मंत्री बन्ना गुप्ता और सांसद विद्युत वरण महतो ने भी दी श्रद्धांजलि
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    जमशेदपुर : शहीद निर्मल महतो की जयंती के मौके पर समाधि स्थल पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ,मंत्री बन्ना गुप्ता और सांसद विद्युत वरण महतो ने भी दी श्रद्धांजलि

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जमशेदपुर : शहीद निर्मल महतो की जयंती के मौके पर समाधि स्थल पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

    मंत्री बन्ना गुप्ता और सांसद विद्युत वरण महतो ने भी दी श्रद्धांजलि

    लिया शहीद निर्मल महतो के सपनों का झारखंड बनाने का संकल्प, साझा किए अपने अनुभव

     

    आज अमर शहीद निर्मल महतो की 73 वीं जयंती है. इस मौके पर राज्य भर में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है. जमशेदपुर के कदमा उलियान स्थित निर्मल महतो के समाधि स्थल पर उन्हें नमन करने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, सांसद विद्युत वरण महतो, ईचागढ़ विधायक सविता महतो सहित आम से लेकर खास का दिनभर आते रहे. इसके अलावा अलग- अलग राजनीतिक दलों के लोग भी बिष्टुपुर चमरिया गेस्ट हाउस से लेकर समाधि स्थल पर जुटते रहे.

     

    केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने शहीद निर्मल महतो के जीवनी से प्रेरणा लेने की बात कही. साथ ही उनके साथ बिताए समय को याद किया. उन्होंने स्व. निर्मल महतो को झारखंड आंदोलन का अग्रणी नायक बताया. साथ ही पंडित मदन मोहन मालवीय, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी और प्रभु ईसा मसीह के जयंती पर उन्हें नमन किया. वहीं स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्व. निर्मल महतो को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें महाजनी प्रथा उन्मूलन का सबसे बड़ा नायक बताया और उनके सपनों का झारखंड बनाने का संकल्प लिया.

     

     

    जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने बिष्टुपुर चमरिया गेस्ट हाउस के समीप स्थित स्व. निर्मल महतो की प्रतिमा पर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके सपनों का झारखंड बनाने का प्रण लिया. उन्होंने बताया कि जिस उद्देश्य की पूर्ति के लिए अलग झारखंड राज्य का गठन हुआ और निर्मल महतो ने अपनी शहादत दी वह आज भी अधूरा है. साथ ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को भी नमन किया. श्री महतो ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के कारण ही अलग झारखंड राज्य का सपना साकार हुआ. आज दोनों महापुरुषों की जयंती के मौके पर पूरा राज्य उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअधिवक्ताओं की पेंशन योजना को और भी आकर्षक और प्रभावकारी बनायेंगे: राजेश शुक्ल
    Next Article कांग्रेस प्रमुख खरगे का आरोप- सांसदों के निलंबन को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही बीजेपी

    Related Posts

    स्कूलों में कम उपस्थिति पर उपायुक्त नाराज, आधार-बैंक खाते और आधारभूत सुविधाएं दुरुस्त करने का निर्दे

    October 29, 2026

    जमशेदपुर में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस सक्रिय, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

    October 29, 2026

    *भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा के निधन पर भाजपा नेता भरत सिंह ने जताया शोक

    October 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्कूलों में कम उपस्थिति पर उपायुक्त नाराज, आधार-बैंक खाते और आधारभूत सुविधाएं दुरुस्त करने का निर्दे

    जमशेदपुर में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस सक्रिय, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

    *भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा के निधन पर भाजपा नेता भरत सिंह ने जताया शोक

    राहुल गांधी की जमात रिजिम चेंज नहीं करा सकती

    चंद्रशेखर मिश्रा का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : अमरप्रीत सिंह काले

    नसीरुद्दीन शाह के विचार भारतीय लोकतंत्र के लिए ‘बेहद हानिकारक’ हैं : किरेन रीजीजू

    चक्रवात अर्नब: गृह मंत्री शाह ने प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की, हर संभव मदद का भरोसा दिया

    मारुति सुजुकी का इलेक्ट्रिक वाहन निर्यात 50,000 इकाई के पार

    xहरदीप पुरी को मध्य प्रदेश से राज्यसभा का टिकट, केंद्रीय मंत्री बने रहने का रास्ता साफ

    पैरा एथलीट नीरज यादव ने किया सुसाइड, एशियन पैरा गेम्स में जीते थे 3 गोल्ड मेडल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.