Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अटल बिहारी वाजपेयी की 99 जन्म जयंती पर पाकुड़ नगर स्थित अटल चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण
    Breaking News झारखंड

    अटल बिहारी वाजपेयी की 99 जन्म जयंती पर पाकुड़ नगर स्थित अटल चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 25, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 99 जन्म जयंती पर पाकुड़ नगर स्थित अटल चौक पर स्थापित उनके आदमकद प्रतिमा पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनकी जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम में अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने किया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा सहित पूर्व विधायक बेनी प्रसादगुप्ता,प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साह,पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी,पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा मरांडी,जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय,पंकज कुमार साह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्तागण मौजूद थे।
    जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर अटल जी जयंती के अवसर पर उनके चित्रों पर कार्यकर्ताओं के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित किया गया तथा उनकी जीवनी पर विस्तार पूर्वक चर्चा कर उनके सुशासन के दिनों को याद किया।सुशासन दिवस पर पाकुड़ नगर के व्याहुत भवन स्थित संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

     

     

    संगोष्ठी में जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मूल्यों और आदर्शों की राजनीति के साधक,प्रखर वक्ता,उत्कृष्ट कवि पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। आपका ऋषियों जैसा जीवन सभी राष्ट्र आराधकों के लिए प्रेरणा स्रोत है।
    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोद शर्मा ने संगोष्ठी में उनके जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि भारत के लिए अटल जी का योगदान अमित है।अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व और दूर दृष्टि लाखों लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत है।हम उनकी वजह से ही यहां तक पहुंचे हैं।उन्होंने पूरे देश को प्रेरित किया सरकार कैसे चलती है और कैसे सभी को एक साथ लाना है उन्होंने हमें सिखाया। हम उनके रास्ते पर चल रहे हैं।दुःख की बात है कि आज अटल जी हमारे साथ नहीं है लेकिन उनकी प्रेरणा और आशीर्वाद हमारे साथ हैं।आगे उन्होंने कहा कि उनके सुशासन के दिनों को याद करते हुए उनके कार्यकाल की विशिष्ट उपलब्धियां पर प्रकाश डाला।

     

     

    पूर्व विधायक बेणी प्रसाद गुप्ता ने कहा कि वाजपेयी जी के कार्यकाल में देश ने विकास के कई नए आयाम स्थापित किया।प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना,स्वर्णिम चतुर्भुज योजना,सर्व शिक्षा अभियान, परमाणु परीक्षण,कारगिल विजय, लाहौर बस यात्रा सहित छत्तीसगढ़,उत्तराखंड,झारखंड जैसे छोटे राज्यों का निर्माण उनकी उपलब्धि है।उसके बाद अंबेडकर नगर में अवस्थित नगर को स्वच्छ रखने वाले स्वच्छता कर्मियों को भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा अंग वस्त्र प्रदान कर एवं माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया गया। साथ ही पाकुड़ सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल का वितरण किया गया।
    कार्यक्रम में राजेश डोकानियां धर्मेंद्र साह राणा शुक्ला सच्चिदानंद तिवारी भास्कर पांडे अनिकेत गोस्वामी साबरी पाल मनोरमा देवी रूपाली सरकार पार्वती देवी धर्मेंद्र त्रिवेदी रतन भगत पार्थ रक्षित सादेकुल आलम बहादुर मंडल रंजीत मंडल शिवप्रसाद मंडल शिशु मंडल संतोष राजवंशी भुटू कुनाई प्रसन्ना मिश्रा दिनेश लालवानी दिलीप सिंह गुलाम अंबिया विपिन चौधरी पुरुषोत्तम राय सोहन मंडल पिंका पटेल रवि शंकर झा गोपी दुबे ईवरन सिंह गुजराल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशहीद निर्मल महतो के जयंती पर समीर कुमार मोहंती और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं के साथ प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किये श्रद्धांजलि अर्पित
    Next Article अधिवक्ताओं की पेंशन योजना को और भी आकर्षक और प्रभावकारी बनायेंगे: राजेश शुक्ल

    Related Posts

    जमशेदपुर में ‘ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट’ का सफल आयोजन

    June 5, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर में “ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट” का आयोजन

    June 5, 2026

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ‘ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट’ का सफल आयोजन

    विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर में “ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट” का आयोजन

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    गिरती पत्रकारिता: आईना कब तक तोड़ोगे!

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    मेघालय से विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति-प्रेमी जीवनशैली

    पर्यावरणीय संकट: समाधान की ओर बढ़ते कदम

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़के ग्रामीण, ग्रामसभा ने रुकवाया काम

    एमजीएम अस्पताल को जल्द मिलेगी निर्बाध पेयजल आपूर्ति, उपायुक्त ने निर्माणाधीन वाटर टावर का किया निरीक्षण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.