Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के साथ भी बैठक करेंगे:सरयू राय
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के साथ भी बैठक करेंगे:सरयू राय

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 29, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के साथ भी बैठक करेंगे:सरयू राय

    जमशेदपुर पूर्वी के विधायक  सरयू राय ने जमशेदपुर अक्षेस कार्यालय में जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी के साथ जमशेदपुर के लिए व्यापक स्वच्छ वायु कार्य योजना ;ब्वउचतमीमदेपअम ब्समंद ।पत ।बजपवद च्संदद्ध के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली। व्यापक स्वच्छ वायु कार्य योजना के अंतर्गत केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को दिए गये कार्य योजना में जमशेदुपर अक्षेस द्वारा स्वच्छ वायु कार्य योजना के लिए तय समय के भीतर विभिन्न कार्यों को पूर्ण करने की है। इसके अंतर्गत सतत परिवेशी वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणाली, नगर निकायों के नालों से गाद निकालने और सफाई के पश्चात उत्पन्न ठोस कचरे के तत्काल उचित निपटान एवं ट्रक लोडिंग दिशा निर्देशों को लागू करना जैसे ट्रक में माल ढुलाई के लिए इस पूरी तरह से कवर करने की व्यवस्था ताकि मार्गों में ये उड़े और गिरे नहीं जैसे कई मानक निर्धारित किये गये हैं। विधायक सरयू राय ने कहा कि उक्त कार्यों की प्रगति काफी धीमी है। विधायक श्री राय ने इसमें तीव्रता लाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि आगे वे व्यापक स्वच्छ वायु कार्य योजना के अंतर्गत किये जाने वाले कार्य को लेकर झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के साथ भी बैठक करेंगे।

    जमशेदपुर पूर्वी के विधायक  सरयू राय ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता के साथ बैठक कर बिरसानगर, बागुनहातु, कल्याण नगर, भुइयांडीह, लालभट्टा, लक्ष्मीनगर, जोजोबेड़ा समेत विभिन्न बस्तियों में बिजली पोल लगवाने का निर्देश दिया

    जमशेदपुर पूर्वी के विधायक  सरयू राय ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता के साथ बैठक कर बिरसानगर, बागुनहातु, कल्याण नगर, भुइयांडीह, लालभट्टा, लक्ष्मीनगर, जोजोबेड़ा समेत विभिन्न बस्तियों में जहाँ बाँस और लकडी की बल्ली से बिजली के तार घरों तक खींचा गया है उसे बदलकर बिजली पोल लगवाने का निर्देश दिया। श्री राय ने अधिकारियों से कहा कि बिजली के कई पोल काफी जर्जर स्थिति में झुक गया है, उसे अबिलम्ब दुरुस्त किया जाय। इस संबंध में अधिकारियों ने कहा कि आपके निर्देश पर कई काम शुरु हो गये हैं, परन्तु पर्याप्त समान उपलब्ध नहीं होने के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक श्री राय ने अधिकारियों से कहा कि एबी स्वीच, केबुल, कन्डक्टर, बिजली पोल एवं अन्य जरूरी सामानों की मांग अपने विभाग के संबंधित वरीय अधिकारियों से करें, जिससे लोगों को समस्या होने पर तुरंत समाधान हो सके। बिजली उपकरण स्टोर में उपलब्ध रहे इसपर ध्यान देने की आवश्यकता है। विधायक श्री राय ने अधिकारियों से स्पष्ट कहा है कि लोड शेडिंग के अलावे बिजली आपूर्ति नियमित बहाल रहे इस पर कार्य करने जरूरत है ।

    कार्यपालक अभियंता ने विधायक श्री राय को बताया कि गोविंदपुर से आस्था सबस्टेशन तक 33000 के यूजी केबुल बिछाने के लिए जुस्को और टाटा मोटर्स कम्पनी से एनओसी नहीं मिल रहा है। इस पर विधायक श्री राय ने कहा कि इस सम्बंध में हम जमशेदपुर के उपायुक्त से बात करेंगे कि जुस्को, जमशेदपुर अक्षेस, टाटा मोटर्स और झारखंड विधुत वितरण निगम के साथ एक संयुक्त बैठक बुलायी जाय जिससे समस्या का समाधान हो सके। बैठक में विभाग के अधीक्षण अभियंता आर बी महतो, कनीय अभियंता शेखर गुप्ता, विधायक के निजी सचिव सुधीर सिंह उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहोल्डिंग टैक्स या रंगदारी टैक्स समझ से परे । मानगो फ्लैट एवं रेसिडेंशियल सोसाइटी की होल्डिंग टैक्स की बढ़ोतरी के खिलाफ हुई बैठक
    Next Article अवैध पत्थर लदा दो हाईवा को जामताड़ा जिला खनन पदाधिकारी ने किया जप्त

    Related Posts

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    June 23, 2026

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.