Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » होल्डिंग टैक्स या रंगदारी टैक्स समझ से परे । मानगो फ्लैट एवं रेसिडेंशियल सोसाइटी की होल्डिंग टैक्स की बढ़ोतरी के खिलाफ हुई बैठक
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    होल्डिंग टैक्स या रंगदारी टैक्स समझ से परे । मानगो फ्लैट एवं रेसिडेंशियल सोसाइटी की होल्डिंग टैक्स की बढ़ोतरी के खिलाफ हुई बैठक

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 29, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    होल्डिंग टैक्स या रंगदारी टैक्स समझ से परे । मानगो फ्लैट एवं रेसिडेंशियल सोसाइटी की होल्डिंग टैक्स की बढ़ोतरी के खिलाफ हुई बैठक
    बेहिसाब होल्डिंग टैक्स की वृद्धि के खिलाफ एकजुट होने लगे मानगो के फ्लैट और आवासीय सोसाइटी के लोग । मानगो स्थित प्रमुख सोसायटी एवं फ्लैट के प्रतिनिधियों की बैठक सहारा सिटी में सहारा सिटी के सचिव सुशील सिंह के अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक में मानगों के सहारा सिटी, आशियाना सोसाइटी, आस्था स्पेस टाउन, दलमा एनक्लेव , मधुसूदन शिवस्थली, मुन सिटी, सुंदर वन फेज 1, सनसाईन कांप्लेक्स, पंचवटी कॉलोनी,हिल व्यू गार्डेन सहित मानगों के फ्लैट के प्रतिनिधिगण बैठक में उपस्थित थे । बैठक में फ्लैट एवं सोसाइटी लोगों ने कहा नगर निगम के द्वारा किसी प्रकार की सुविधा फ्लैट और सोसाइटी में नहीं दी जाती । नाली सड़क की सफाई, पानी की सप्लाई ,स्ट्रीट लाइट मच्छर मारने की दवाई का छिड़काव आदि से फ्लैट सोसाइटी के लोग वंचित रहते हैं नगर निगम के कार्यालय जाने पर फ्लैट और सोसायटी के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार किया जाता है जब फ्लैट और आवासीय सोसाइटी में किसी प्रकार की सुविधा नहीं दी जाती है तो लोग क्यों देंगे होल्डिंग टैक्स । होल्डिंग टैक्स तीन गुना बढ़ा लेना सरासर गलत हैं यह होल्डिंग टैक्स नहीं सरकार के द्वारा रंगदारी टैक्स आम जनमानस पर लगाया गया है जिसका हम सभी फ्लैट और सोसायटी के लोग विरोध और निंदा करते हैं । बैठक में तय हुआ मानगों के सभी फ्लैटों और सोसाइटी में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा । जल्द एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त, मंत्री और सांसद को ज्ञापन देकर अपनी इस जानलेवा परेशानी से अवगत कराएगा । बात अगर नहीं बनी तो प्रतिनिधिमंडल सीधे राज्य के मुख्यमंत्री से होल्डिंग टैक्स की राशि कम करने का आग्रह करेगा । इसके बाद भी अगर होल्डिंग टैक्स कम नहीं हुआ फ्लैट सोसाइटी में रहने वाले सभी नौजवान, बुजुर्ग और महिलाएं सड़क पर उतरकर पुरजोर इस बढ़े हुए होल्डिंग टैक्स का विरोध करेंगे । आज के बैठक में मुख्य रूप से विकास सिंह, सुशील सिंह, मनोज कुमार, रविंदर कुमार सैनी, के के सिंह, राजीव रंजन, विश्वनाथ सिंह, प्रवेश कुमार वर्मा, लाला अनूप कुमार, आर एन तिवारी, हंसराज सिंह, विक्रम कुमार सिंह, समीर कुमार घोष, ईश्वर चंद्र शर्मा, आरके अवस्थी, सतीश चंद्र मिश्रा , आर एन तिवारी, मुख्य रुप से बैठक में शामिल हुए ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयात्रा संस्था द्वारा आयोजित नेत्र जांच शिविर में 118 मरीजों की हुई जांच
    Next Article झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के साथ भी बैठक करेंगे:सरयू राय

    Related Posts

    लखनऊ में एलडीए ने उस इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें आग लगने से 15 लोगों ने जान गंवाई

    June 23, 2026

    पाकुड़ मम्मी की तबीयत खराब है कहकर मांगे पैसे, फिर भागी युवती; दुकानदार ने ऐसे पकड़ा

    June 23, 2026

    बोकारो में प्यार का हाई वोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़ा होमगार्ड जवान, प्रेमिका को नौकरी दिलाने की तैयारी में की थी मदद।

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लखनऊ में एलडीए ने उस इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें आग लगने से 15 लोगों ने जान गंवाई

    पाकुड़ मम्मी की तबीयत खराब है कहकर मांगे पैसे, फिर भागी युवती; दुकानदार ने ऐसे पकड़ा

    बोकारो में प्यार का हाई वोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़ा होमगार्ड जवान, प्रेमिका को नौकरी दिलाने की तैयारी में की थी मदद।

    घरेलू विवाद में हिंसा, पति-पत्नी समेत पुत्र घायल; गांजा बिक्री का विरोध करने का आरोप

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को आज मरणोपरांत मिलेगा पद्म भूषण

    महिला बेटे संग मोबाइल टावर पर चढ़ी, पति पर दूसरी शादी और बेदखल करने का आरोप; न्याय की मांग पर अड़ी

    समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गिट्टी व्यवसायी सोनू सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी।

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.