Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘कोई पार्टी जाए या न जाए, मैं जरूर जाऊंगा’, प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने पर बोले हरभजन सिंह
    Breaking News Headlines राजनीति

    ‘कोई पार्टी जाए या न जाए, मैं जरूर जाऊंगा’, प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने पर बोले हरभजन सिंह

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    ‘कोई पार्टी जाए या न जाए, मैं जरूर जाऊंगा’, प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने पर बोले हरभजन सिंह
    22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। इस कार्यक्रम को लेकर सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी समेत कई क्रिकेटरों को न्योता मिला है। इसी बीच क्रिकेटर और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने कहा कोई पार्टी जाए या न जाए, मैं अयोध्या जरूर जाऊंगा। हरभजन सिंह का यह बयान कई राजनीतिक दलों द्वारा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमंत्रण को अस्वीकार करने के बाद आया है।

     

     

    मैं मंदिर जरूर जाऊंगा
    हरभजन सिंह ने कहा, ‘कोई पार्टी जाए या न जाए, कांग्रेस को जाना है जाए, नहीं जाना है नहीं जाए। किसी को भी जाना है जाए, नहीं जाना है मत जाए। किसी को अगर मेरे जाने से दिक्कत है, तो उनको जो करना है करे, क्योंकि मैं एक ऐसा इंसान हूं जो भगवान को मानता है। मैं धर्म और भगवान राम का अनुयायी हूं। जब भी मौका मिलेगा, मैं मंदिर जरूर जाऊंगा। यह सौभाग्य की बात है कि मंदिर का उद्घाटन हमारे जीवनकाल में हो रहा है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देता हूं, जिनके नेतृत्व में यह मंदिर बन रहा है।’

    हर किसी को इसका हिस्सा बनना चाहिए
    हरभजन ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा निकट आ रही है और मैं अधिक से अधिक लोगों को समारोह में भाग लेने और आशीर्वाद लेने के लिए प्रोत्साहित करता हूं। यह एक ऐतिहासिक दिन है। भगवान राम सभी के एक देवता हैं और यह महत्वपूर्ण है कि उनके जन्मस्थान पर एक मंदिर बनाया जा रहा है। हर किसी को इसका हिस्सा बनना चाहिए। यह हम सभी का सौभाग्य है कि हमारे दौर में यह चीजें हो रही हैं। हमें वहां जाना चाहिए, आशीर्वाद लेना चाहिए।

     

     

    22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा
    बता दें कि, गुरुवार को राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की मूर्ति को श्रद्धापूर्वक रखा गया है। इस दौरान ‘जय श्री राम’ के जयकारे भी लगे। बुधवार रात को क्रेन की मदद से मूर्ति को अंदर लाने से पहले गर्भगृह में एक विशेष पूजा आयोजित की गई। अयोध्या के मंदिर में रामलला की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ 22 जनवरी को होनी है। वहीं भगवान श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। राम मंदिर में जब प्राण प्रतिष्ठा होगी तो गर्भगृह में केवल पांच लोग ही रहेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोलमुरी : संत जोसेफ मध्य विद्यालय प्रांगण में सम्मान समारोह आयोजित
    Next Article ईडी की कार्रवाई से भड़के झामुमो नेताओं ने दिया धरना

    Related Posts

    टाटानगर स्टेशन क्षेत्र में रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटाया, री-डेवलपमेंट योजना के तहत 32 दुकान व मकान ध्वस्त

    January 16, 2026

    बिष्टुपुर के सीएच एरिया में दिनदहाड़े उद्यमी देवांग गांधी के बेटे कैरव का अपहरण, विहिप ने प्रशासन से सुरक्षित बरामदगी की मांग की

    January 16, 2026

    आदित्यपुर में भक्ति और श्रद्धा का महासंगम, शिव-काली मंदिर के 15वें स्थापना दिवस पर भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा सह शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    January 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटानगर स्टेशन क्षेत्र में रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटाया, री-डेवलपमेंट योजना के तहत 32 दुकान व मकान ध्वस्त

    बिष्टुपुर के सीएच एरिया में दिनदहाड़े उद्यमी देवांग गांधी के बेटे कैरव का अपहरण, विहिप ने प्रशासन से सुरक्षित बरामदगी की मांग की

    आदित्यपुर में भक्ति और श्रद्धा का महासंगम, शिव-काली मंदिर के 15वें स्थापना दिवस पर भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा सह शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    ईएल भुगतान में लापरवाही से यूसील को भारी नुकसान, ठेका मजदूरों की हड़ताल के बाद टूटी प्रबंधन की नींद

    तिलाई पहाड़ में मां ठाकुरानी की पूजा भक्ति भाव से संपन्न

    गम्हरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय से एसी का आउटर यूनिट चोरी अज्ञात चोरों के खिलाफ आदित्यपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज

    राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत गम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    डीएलसी ने टाटा पावर प्रबंधन से मांगा जवाब, मजदूरों में आक्रोश

    कैरव गांधी के लापता होने पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने परिजनों से की मुलाकात, पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग

    कैरव गांधी अपहरण मामले में सरयू राय ने डीजीपी और एसएसपी से बात की

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.