Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ईडी की कार्रवाई से भड़के झामुमो नेताओं ने दिया धरना
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति

    ईडी की कार्रवाई से भड़के झामुमो नेताओं ने दिया धरना

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    ईडी की कार्रवाई से भड़के झामुमो नेताओं ने दिया धरना

    लगाया केंद्र सरकार के इशारे पर मुख्यमंत्री को परेशान करने का आरोप

    एक तरफ रांची में मुख्यमंत्री से ईडी पूछताछ कर रही है दूसरी तरफ राज्यभर में झामुमो नेताओं का विरोध प्रदर्शन चल रहा है. शनिवार को जमशेदपुर के साकची गोलचक्कर पर झामुमो नेताओं ने धरना- प्रदर्शन करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा. इसमें झामुमो नेत्री सह पूर्व सांसद सुमन महतो, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बबन राय सहित पार्टी के सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. इन्होंने बताया कि यदि मुख्यमंत्री गलत हैं तो उन्हें जेल भेजें न कि डराने का काम हो.

     

     

    केंद्र सरकार द्वारा चुनी हुई सरकार को परेशान किया जा रहा है जिससे राज्य का विकास प्रभावित हो रहा है. झामुमो नेताओं ने केंद्र सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि यदि सरकार को इतनी ही चिंता है तो भगोड़े ललित मोदी, नीरव मोदी जैसे जालसाजों को गिरफ्तार करें. देश में जहां भी गैर भाजपा सरकार हैं वहां के नेताओं और मंत्रियों को ईडी और सीबीआई के जरिये परेशान करने का काम किया जा रहा है.

     

    जो भ्रष्टाचारी नेता इनके शरण में चले जाते हैं उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है और जो केंद्र सरकार या भाजपा का विरोध करते हैं उनके यहां सीबीआइ और ईडी के छापे मरवाए जाते हैं. झामुमो नेताओं ने साफ कर दिया है कि अब यदि दुबारा ईडी मुख्यमंत्री को परेशान करती है तो आर- पार की लड़ाई होगी और ईडी को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article‘कोई पार्टी जाए या न जाए, मैं जरूर जाऊंगा’, प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने पर बोले हरभजन सिंह
    Next Article मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ के लिए मुख्यमंत्री आवास पहुंची ED की टीम, सुरक्षा घेरे में पहुंचे अधिकारी.

    Related Posts

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    June 7, 2026

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    June 7, 2026

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे बोकारो।

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.