Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नोएडा में 400 गाडिय़ां डूबीं तो प्रशासन में मचा हड़कंप, हिंडन उफान पर
    Breaking News Headlines

    नोएडा में 400 गाडिय़ां डूबीं तो प्रशासन में मचा हड़कंप, हिंडन उफान पर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 26, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    नोएडा में 400 गाडिय़ां डूबीं तो प्रशासन में मचा हड़कंप, हिंडन उफान पर
    दिल्ली. दिल्ली से सटे नोएडा में हिंडन नदी पिछले एक सप्ताह से उफान पर है. मंगलवार को नोएडा के हिंडन नदी से लगे इलाके मैं बाढ़ जैसे हालात देखने को मिले और कऱीब 400 गाडिय़ां पूरी तरीक़े से पानी में तैरती दिखीं. शाम होते होते टीवी से लेकर सोशल मीडिया पर इन 400 कारों की चर्चा होने लगी. पता चला कि एक निजी कैब कंपनी ने हिंडन नदी के किनारे कार यार्ड बनाया है, जहाँ पर 400 ऐसी कारें को रखा गया है, जो पुरानी हो चुकी हैं या फिर समय पर किस्त नहीं जमा होने के बाद जब्त की गई हैं. लेकिन गाडिय़ां डूबने का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो प्रशासन में हड़कंप मच गया.

    हाल ही में एनजीटी कोर्ट ने हिंडन नदी के किनारे अवैध रूप से बनाई 250 कॉलोनियों को 2 महीने के भीतर हटाने का आदेश दिया था और अधिकारियों से रिपोर्ट माँगी थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं हुई और आज नोएडा- ग्रेटर नोएडा का हिंडन नदी से सटा इलाका पूरी तरीके से पानी में डूब चुका है.

     

     

     

    बुधवार को गौतम बौद्ध नगर के जिलाधिकारी मनीष वर्मा और हाल ही में नोएडा अथॉरिटी के ष्टश्वह्र बनाए गए लोकेश एम मौके पर पहुंचे और हिंडन नदी के डूब क्षेत्र का जायजा लिया. करीब 400 कारें डूबने के सवाल पर जिलाधिकारी ने डूब क्षेत्र में निर्माण करने वालों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है.जिलाधिकारी ने आगे कहा कि यहां ओला कम्पनी का डंपिंग यार्ड था. यहां उन्होंने पुरानी और जिन गाडिय़ों की किस्त नहीं चुकी, उन्हें वहाँ रखा हुआ था. उन्हें कई बार चेताया था, लेकिन उन्होंने उसके बावजूद वहाँ से गाडिय़ां नहीं हटाईं. क्षेत्र में किसी प्रकार का निर्माण अवैध होता है और हृत्रञ्ज कोर्ट की गाइडलाइन का पालन करते हुए हम यहाँ पर सख़्त कार्रवाई करेंगे. भू माफिय़ा या जिन लोगों ने भी यहाँ पर क़ब्ज़ा किया है, उन पर जानकारी जुटाकर कार्रवाई की जाएगी. करीब 500 लोगों को रेस्क्यू कराया गया है.

    दूसरी तरफ़ नोएडा अथॉरिटी के सीईओ लोकेश ने भी कार्रवाई की बात करते दिखे. उन्होंने बताया कि हिंडन नदी का पानी भरने के बाद गरीब लोगों को रेस्क्यू कराया गया है और अब हम सर्वे कर रहे हैं, जिन लोगों ने अवैध कब्जा किया है, उन पर कार्रवाई की जाएगी. हम एक कमेटी बनाएंगे, अगर कब्जा अवैध है तो फिर उसके बाद मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा.

     

     

     

    एनजीटी के आदेश ठंडे बस्ते में डाले

    एनजीटी कोर्ट ने अप्रैल महीने की शुरुआत में आदेश दिए थे कि हिंडन नदी के किनारे अवैध रूप से किए गए निर्माण को दो महीने के भीतर ढहाया जाए. इसके लिए बाकायदा एक कमेटी बनाई गई थी, जिसमें जिले के जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर को भी शामिल किया गया था. अगर समय रहते कोर्ट के आदेश का पालन हो जाता तो ना अवैध इमारतों पर सवाल खड़े होते हैं और ना ही नदी किनारे बसे लोगों के घर पानी में डूबते.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो: 15 सहारा सिटी मे अपराधियों का दहशत ,बन्दुक के बट से हमला कर अपराधियों ने मांगी रंगदारी
    Next Article जमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

    Related Posts

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    July 24, 2026

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    July 24, 2026

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    जमशेदपुर: टिनप्लेट सब्जी मार्केट फायरिंग मामले का खुलासा, रंगदारी गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

    बिरसानगर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

    हजारीबाग में आधी रात गूंजी गोलियों की आवाज, राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़; एक के पैर में गोली, एक बदमाश गिरफ्तार

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    मेडिट्रीना अस्पताल में आईसीयू वार्ड में आग, सभी सुरक्षित

    आईसीयू (ICU) वार्ड में अचानक आग लग गई, मरीज सुरक्षित

    रैयत विस्थापित मोर्चा का संगम खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.