Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पति बना हैवान, पत्नी को जिंदा जलाया, पड़ोसियों ने पूछा- कैसी बदबू है तो बोला- मांस भून रहा हूं
    Breaking News Headlines अपराध

    पति बना हैवान, पत्नी को जिंदा जलाया, पड़ोसियों ने पूछा- कैसी बदबू है तो बोला- मांस भून रहा हूं

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चित्तरंजन. पश्चिम बंगाल के आसनसोल में पति की दरिंदगी का वीभत्स मामला सामने आया है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी को घर में ही जिंदा जलाकर मार दिया. दुर्गंध आने पर जब पड़ोसियों ने उससे पूछा कि क्या जल रहा है, तो पति ने बोला कि मांस पका रहा हूं. पड़ोसियों को शक हुआ तो उन्होंने घर में झांककर देखा तो उनके होश ही उड़ गए.

    पुलिस के अनुसार, आसनसोल के जामुरिया के निघा क्षेत्र की रहने वाली कंचन नोनिया की शादी 2015 में आसनसोल दक्षिण थाना क्षेत्र के धेमोमेन कोलियरी निवासी सुधीर नोनिया से हुई थी. गुरुवार को पड़ोसियों ने सुधीर के घर में कुछ जलता देखा. धुंए और दुर्गंध के बारे में पूछा तो सुधीर ने बताया कि घर में खस्सी मीट बनाया जा रहा था, लेकिन जब पड़ोसी घर के अंदर गए तब पता चला कि वह कंचन के शरीर को जला रहा था. कुछ लोगों ने कंचन के जलते हुए दृश्य का वीडियो अपने मोबाइल से बना लिया. घटना में कंचन की मौके पर ही मौत हो गई.

    परिजन का आरोप- दहेज के लिए बेटी को मार दिया

    कंचन के परिवार के मुताबिक सुधीर ने शादी के दौरान 3 लाख रुपए दहेज मे लिए थे. सुधीर और उसके परिवार वालों ने कंचन पर दहेज लाने का दबाव डाला था. उसको 20,000 रुपए का ब्लेजर चाहिए था. यह बात बेटी ने बताई थी. उसने कहा था कि अगर पैसे नहीं दिए तो ससुराल वाले जान से मार देंगे. यह सच साबित हुआ. घटना की सूचना के बाद पुलिस ने कंचन के पति सुधीर, ससुर गुलाब नोनिया, सास मैना देवी और उसके दामाद अर्जुन नोनिया को अरेस्ट कर लिया है.

    डेढ़ साल का बेटा, दूध पिला कर आई थी मां

    बताया जा रहा है कि जिस वक्त महिला को जलाया जा रहा था. उस वक्त उसका डेढ़ साल का बेटा बगल के कमरे में सो रहा था. पुलिस सूत्रों की माने तो महिला अपने बच्चे को दूध पिला कर सोने के लिए दूसरे कमरे में छोड़ कर आई थी. इसी दौरान किसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद हो गया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगंगा नदी संपर्क परियोजना के तहत बनने वाले 14.5 किलोमीटर लंबे रेल-सह-सड़क-पुल का 696 करोड़ रुपये की लागत से होगा कायाकल्प
    Next Article टी-20 सीरीज से पहले चोट के कारण केएल राहुल और अक्षर पटेल टीम से बाहर, गायकवाड और हुड्डा को मिला मौका

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.