Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गंगा नदी संपर्क परियोजना के तहत बनने वाले 14.5 किलोमीटर लंबे रेल-सह-सड़क-पुल का 696 करोड़ रुपये की लागत से होगा कायाकल्प
    Headlines राष्ट्रीय

    गंगा नदी संपर्क परियोजना के तहत बनने वाले 14.5 किलोमीटर लंबे रेल-सह-सड़क-पुल का 696 करोड़ रुपये की लागत से होगा कायाकल्प

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaFebruary 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। बिहार के मुंगेर में राष्ट्रीय राजमार्ग 333बी पर गंगा नदी संपर्क परियोजना के तहत बनने वाले 14.5 किलोमीटर लंबे रेल-सह-सड़क-पुल का 696 करोड़ रुपये की लागत से कायाकल्प होगा। जिसका शुक्रवार को केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उद्घाटन किया। दरअसल, ट्वीट की एक श्रृंखला में केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम बिहार के हर शहर, हर गांव को बेहतर कनेक्टिविटी से लैस कर उन्हें सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्गमंत्री ने कहा कि बिहार के प्रमुख पर्यटन और तीर्थस्थलों में से एक मुंगेर शहर अपने समृद्ध प्राचीन इतिहास, संस्कृति, शिक्षा और वाणिज्य के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि इस पुल के बनने से मुंगेर से खगड़िया के बीच की दूरी 100 किलोमीटर से भी कम होगी और मुंगेर से बेगूसराय के बीच की दूरी 20 किलोमीटर से भी कम होगी। उन्होंने कहा कि मुंगेर से खगड़िया-सहरसा जाने में तीन घंटे और मुंगेर से बेगूसराय-समस्तीपुर जाने में 45 मिनट की बचत होगी।उन्होंने कहा कि इस रेल-सह-सड़क-पुल से ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा, ईंधन की बचत होगी और यातायात में तेजी आएगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पर्यटन, कृषि और उद्योग में वृद्धि होगी, जिससे रोजगार बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना इस पूरे क्षेत्र में प्रगति और समृद्धि लाएगी, जो कि बिहार राज्य और देश की प्रगति में एक मील का पत्थर साबित होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअल्पसंख्यकों की भाषा संस्कृति की रक्षा करे सरकार : शैलेंद्र
    Next Article पति बना हैवान, पत्नी को जिंदा जलाया, पड़ोसियों ने पूछा- कैसी बदबू है तो बोला- मांस भून रहा हूं

    Related Posts

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिया तैयारियों का जायजा, व्रतधारियों की सुविधा और भव्य आयोजन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    November 13, 2026

    डोबो में नदी किनारे बहुमंजिली इमारतों के निर्माण पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल

    November 13, 2026

    यूसीआईएल में तबादले पर विवाद: दो अधिकारियों को नहीं हटाने पर पीएमओ में शिकायत, 15 दिन में कार्रवाई नहीं तो धरना

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिया तैयारियों का जायजा, व्रतधारियों की सुविधा और भव्य आयोजन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    डोबो में नदी किनारे बहुमंजिली इमारतों के निर्माण पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल

    यूसीआईएल में तबादले पर विवाद: दो अधिकारियों को नहीं हटाने पर पीएमओ में शिकायत, 15 दिन में कार्रवाई नहीं तो धरना

    छठ व्रतियों की सेवा हमारा सौभाग्य, सेवा ही सच्ची श्रद्धा : काले

    रांची में 14 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा सहित अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत

    15 नवंबर से जमशेदपुर में सजेगा जनजातीय संवाद का महाकुंभ, 26 राज्यों की 353 जनजातियों के 2500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

    लंदन में नहाय – खाय से छठ महापर्व का प्रथम अनुष्ठान

    छठ घाट पर काला पानी और केले पकाने में एथेफोन के इस्तेमाल पर सरयू राय चिंतित, उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन को टाटा इंटरनेशनल का चेयरमैन बनने पर राजेश शुक्ल ने दी बधाई

    हेमंत सरकार किसानों से ₹3,200 प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा पूरा करे : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.