Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारोत्तोलक शरबानी ने जीता स्वर्ण, ओडिशा की स्नेहा को परास्त किया
    Breaking News Headlines

    भारोत्तोलक शरबानी ने जीता स्वर्ण, ओडिशा की स्नेहा को परास्त किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. ग्रेटर नोएडा में इस वर्ष हुई राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली पश्चिम बंगाल की शरबानी दास ने अश्मिता खेलो इंडिया महिला वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत लिया। 55 भार वर्ग के मुकाबले में शरबानी ने दक्षिण एशियाई खेलों की विजेता और 2019 की राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में रजत जीतने वाली ओडिशा की स्नेहा सोरेन को पराजित किया।

     

    इस वर्ष जूनियर विश्व चैंपियनशिप में सातवें स्थान पर रहने वाली शरबानी ने कुल 186 किलो वजन उठाया। उन्होंने स्नैच में 80 और क्लीन एंड जर्क में 106 किलो वजन उठाया। उन्होंने स्नेहा को सिर्फ एक किलो के अंतर से हराया। स्नेहा ने कुल 185 किलो वजन उठाया। स्नेहा ने स्नैच में 79 और क्लीन एंड जर्क में 106 किलो वजन उठाया। मणिपुर की नीलम देवी ने 178 किलो के साथ कांस्य पदक जीता।

    59 भार वर्ग में अरुणाचल प्रदेश की यालम बालो ने 175 किलो के साथ स्वर्ण, मणिपुर की शाखेनबी देवी ने 171 के साथ रजत पदक जीता। 64 भार वर्ग में असम की दितिमोनी सोनोवाल ने 185 किलो के साथ स्वर्ण, छत्तीसगढ़ की सोनाली यादू ने 181 किलो के साथ रजत जीता। 71 भार वर्ग में छत्तीसगढ़ की अक्ता बंजारे ने 71 भार वर्ग में 175 किलो के साथ स्वर्ण और असम की सोंगिता ने 174 किलो वजन के साथ रजत पदक जीता।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article31 वाँ राष्ट्र बाल विज्ञान कांग्रेस 2023
    Next Article द आर्चीज के प्रीमियर पर बोल्ड लुक में पहुंची जान्हवी कपूर

    Related Posts

    विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर में “ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट” का आयोजन

    June 5, 2026

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    June 4, 2026

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ‘ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट’ का सफल आयोजन

    विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर में “ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट” का आयोजन

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    गिरती पत्रकारिता: आईना कब तक तोड़ोगे!

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    मेघालय से विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति-प्रेमी जीवनशैली

    पर्यावरणीय संकट: समाधान की ओर बढ़ते कदम

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़के ग्रामीण, ग्रामसभा ने रुकवाया काम

    एमजीएम अस्पताल को जल्द मिलेगी निर्बाध पेयजल आपूर्ति, उपायुक्त ने निर्माणाधीन वाटर टावर का किया निरीक्षण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.