Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तरखंड में मौसम का मिजाज: चारधाम में बर्फबारी, हिमखंड टूटने से केदारनाथ पैदल मार्ग बाधित
    Breaking News Headlines धर्म

    उत्तरखंड में मौसम का मिजाज: चारधाम में बर्फबारी, हिमखंड टूटने से केदारनाथ पैदल मार्ग बाधित

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    नई दिल्ली  -:   उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के कारण लोगों को आग बरसाने वाली गर्मी से काफी राहत मिली है. मिली जानकारी के मुताबिक पहाड़ी राज्यों में बीते 24 घंटे में अच्छी बर्फबारी हुई है. मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में बुधवार रात से वर्षा का क्रम जारी है और इस कारण से यातायात भी प्रभावित हुआ है. रुद्रप्रयाग के पास हिमखंड टूटने से केदारनाथ पैदल मार्ग अवरुद्ध हो गया. जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अवर अभियंता सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि भैरव ग्लेशियर के समीप हिमखंड टूटकर पैदल ट्रैक पर आ गिरा. इससे पैदल मार्ग बाधित हो गया. बर्फबारी रुकने पर यहां से बर्फ हटाने का काम शुरू किया जाएगा.

     

     

    चार धाम में बर्फबारी, काम प्रभावित

    मौसम विभाग के मुताबिक केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री समेत उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है. यहां पारा 4 से 6 डिग्री सेल्सियस गिर चुका है और मौसम काफी ठंडा हो चुका है. तन झुलसाती गर्मी से लोगों का काफी राहत मिली है. बर्फबारी व वर्षा से चारधाम यात्रा की तैयारियों संबंधी काम प्रभावित हुआ है.

     

     

    अक्षय तृतीया 22 अप्रैल से खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट

    गौरतलब है कि गंगोत्री धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे. वहीं बद्रीनाथ धाम की यात्रा भी 27 अप्रैल से शुरू होने वाली है और मौसम में बदलाव के कारण यात्रा की तैयारियां प्रभावित हुई है.

    दिल्ली में भी तापमान में गिरावट

    पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के कारण राजधानी दिल्ली में भी तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले एक-दो दिनों में कुछ जगहों पर लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है. उत्तर भारत में हल्की बारिश से अगले तीन दिन तक राहत मिलने की उम्मीद है. पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. राजस्थान में भी बारिश हो सकती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमृतपाल की पत्नी अमृतसर एयरपोर्ट से हिरासत में, लंदन भागने की फिराक में थी
    Next Article अपने पैतृक आवास में मनाएंगे ईद : अंसार खान, जमशेदपुर वासियों को दिए ईद मुबारकबाद 

    Related Posts

    जमशेदपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

    April 28, 2026

    बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-3 में बिजली व्यवस्था मजबूत, 500 मीटर नया केबल बिछाया गया

    April 28, 2026

    बर्मामाइंस में विकास को नई गति, विधायक पूर्णिमा साहू ने 69.10 लाख की योजनाओं का किया शिलान्यास

    April 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

    बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-3 में बिजली व्यवस्था मजबूत, 500 मीटर नया केबल बिछाया गया

    बर्मामाइंस में विकास को नई गति, विधायक पूर्णिमा साहू ने 69.10 लाख की योजनाओं का किया शिलान्यास

    रंभा शैक्षणिक संस्थान में राष्ट्रीय कार्यशाला की तैयारी आरंभ।

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जाम और महिला न्याय में देरी पर समाजसेवी रानी गुप्ता ने उठाई आवाज

    जामताड़ा में जेएसएलपीएस योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, महिला सशक्तिकरण पर जोर

    जामताड़ा में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित

    आवासीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण, शिक्षा गुणवत्ता और अनुशासन पर जोर

    बालू माफिया पर कार्रवाई तेज, 12 हजार सीएफटी अवैध बालू जब्त

    मेगा ब्लड डोनेशन कैंप की तैयारी, अधिक सहभागिता पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.