वार्ड परिषद प्रत्याशी अर्जुन शर्मा का डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान तेज
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर के मानगो नगर निगम के वार्ड संख्या 10 में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। वार्ड परिषद पद के प्रत्याशी एवं समाजसेवी अर्जुन शर्मा ने अपने चुनाव अभियान को पूरी ताकत के साथ आगे बढ़ा दिया है। वे लगातार डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर क्षेत्र के एक-एक घर तक पहुंच रहे हैं और मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं।
अर्जुन शर्मा ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य वार्ड की मूलभूत समस्याओं का स्थायी समाधान करना है। उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार, जल निकासी की समस्या, सड़क मरम्मत, पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था तथा युवाओं और महिलाओं के लिए विकासात्मक योजनाओं को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें अवसर देती है तो वार्ड संख्या 10 को आदर्श वार्ड बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
चुनाव प्रचार के दौरान अर्जुन शर्मा को सभी समुदायों का समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है। विभिन्न मोहल्लों में उन्हें लोगों का सकारात्मक प्रतिसाद मिल रहा है। स्थानीय बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं ने उनकी सरलता और समाजसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की है।
अर्जुन शर्मा का चुनाव चिन्ह “अलमारी छाप” है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि वे आगामी मतदान में अलमारी छाप पर मुहर लगाकर उन्हें विजयी बनाएं, ताकि वार्ड के समग्र विकास की नई दिशा तय की जा सके।

