*बंगाल के कारीगर दे रहे पंडाल को भव्य रूप, 11 लाख की लागत*
राष्ट्र संवाद संवाददाता, जादूगोड़ा
श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा मोड़ कमेटी का इस वर्ष 59वां वर्ष पूजा है और इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए कमेटी ने पूरी ताकत झोंक दी है। पूरे मोड़ क्षेत्र में पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। पंडाल निर्माण से लेकर विद्युत सज्जा तक हर काम युद्धस्तर पर चल रहा है।
*बंगाल से आए हैं विशेष कारीगर*
पंडाल को आकर्षक और भव्य रूप देने के लिए बंगाल से विशेष डेकोरेटरों की टीम बुलाई गई है। कारीगर दिन-रात मेहनत कर पंडाल को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। कमेटी के अनुसार इस बार पंडाल निर्माण पर लगभग 11 लाख रुपये की लागत आ रही है।
*विद्युत सज्जा रहेगी विशेष आकर्षण*
कमेटी के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष की विद्युत सज्जा मुख्य आकर्षण का केंद्र होगी। पूरे मोड़ क्षेत्र को रंग-बिरंगी लाइटों, आधुनिक झालरों और एलईडी लाइटों से दुल्हन की तरह सजाया जाएगा, जो देर रात तक लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगी।
*घर-घर जाकर दिया जा रहा है निमंत्रण*
पूजा को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए कमेटी के सदस्य घर-घर जाकर लोगों को आमंत्रण दे रहे हैं। सभी क्षेत्रवासियों से पूजा में बढ़-चढ़कर शामिल होकर मां के दर्शन करने की अपील की जा रही है।
मौके पर मुख्य रूप से कमेटी के अध्यक्ष अमित साहू, सचिव किशोर कांवटिया, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, संजू बारीक, उदय लाहा, प्रमोद कालिंदी, देवव्रत नामाता, प्रेम गुप्ता, संजीव लाहा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे और तैयारियों का जायजा लिया।

