Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूक्रेन संकट के बीच रूस और अमेरिका ने किया परमाणु बलों को अलर्ट, यूरोपीय यूनियन बोले- परमाणु बमों से धमका रहा है रूस
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    यूक्रेन संकट के बीच रूस और अमेरिका ने किया परमाणु बलों को अलर्ट, यूरोपीय यूनियन बोले- परमाणु बमों से धमका रहा है रूस

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 28, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. रूस और यूक्रेन के बीच भीषण जंग जारी है. इस बीच अब परमाणु युद्ध की भी आशंका बढ़ गई है. रूस ने अपने परमाणु बलों को अलर्ट किया है तो अमेरिका ने भी अपने स्ट्रेटेजिक मिसाइल फोर्स को अलर्ट कर दिया है. तनाव काफी बढ़ता दिख रहा है. भारी संख्या में यूक्रेन में आम नागरिक और सैनिक मारे गए हैं. रूस लगातार कीव, खारकीव समेत यूक्रेन के अलग-अलग शहरों को निशाना बना रहा है. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या ये मसला अब विश्व की शक्तियों को परमाणु युद्ध की तरफ ले जा रहा है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का कहना है कि नाटो देश हमारे देश के खिलाफ भड़काऊ बयान दे रहे हैं. व्लादिमीर पुतिन ने परमाणु प्रतिरोधी बलों को साफ तौर अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं.

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि पश्चिमी देश आर्थिक क्षेत्रों में दुश्मनी वाला काम कर रहे हैं. जिसमें रूस पर लगाए जाने वाले अवैध आर्थिक प्रतिबंध शामिल हैं. साथ ही NATO देशों के अधिकारी हमारे देश के खिलाफ भड़काऊ बयान भी दे रहे हैं. इसलिए उन्होंने रक्षा मंत्री और चीफ ऑफ जनरल स्टाफ को रूसी सेना के परमाणु प्रतिरोधी बलों को लड़ने के लिए अलर्ट रहने का आदेश जारी किया है. उधर जवाब में अमेरिका ने अपने स्ट्रेटेजिक मिसाइल फोर्स को लड़ने के लिए अलर्ट पर रहने को कहा है. अमेरिका की स्ट्रेटेजिक मिसाइल फोर्स में ना सिर्फ परमाणु हथियार हैं बल्कि हाइपरसोनिक मिसाइलें भी शामिल हैं जो ध्वनि की गति से दस गुना तेजी से वार करने में सक्षम हैं.
    उधर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के फैसले की दुनिया के कई देशों के साथ अंतर्राष्ट्रीय संगठन भी आलोचना कर रहे हैं. नाटो ने पुतिन के ऐलान पर कड़ा विरोध जताया है. नाटो का कहना है कि पुतिन का परमाणु बलों को अलर्ट करना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है. गैर जिम्मेदार तरीके से रूस दुनिया में डर और भय का माहौल बनाने की पूरी कोशिश कर रहा है. वहीं संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने रूस के बयान को कल्पना से परे बताया है. इसके अलावा ब्रिटेन ने कहा है कि रूस परमाणु हथियारों की बात कर यूक्रेन से ध्यान हटाने की कोशिश में है. जंग शुरू करने से ठीक पहले 19 फरवरी को रूस ने परमाणु शक्ति सम्पन्न मिसाइलों का परीक्षण किया था सिर्फ जमीन से नहीं बल्कि समुद्री पनडुब्बी से भी मिसाइलें दाग कर दुनिया को चेतावनी दी गई थी. फिलहाल रूस और यूक्रेन की जंग के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कदम से पूरी दुनिया और कई अंतरराष्ट्रीय संगठन हैरान हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, गुलाम नबी आजाद के भतीजे मुबश्शिर आजाद बीजेपी में हुए शामिल

    Related Posts

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    June 22, 2026

    बागशीसा का हेमंत गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    June 22, 2026

    टेम्पो चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व लूट का सामान बरामद

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    बागशीसा का हेमंत गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    टेम्पो चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व लूट का सामान बरामद

    नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने बैंक के चौकीदार पर किया हमला, दोनों घायल

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.