Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, गुलाम नबी आजाद के भतीजे मुबश्शिर आजाद बीजेपी में हुए शामिल
    Breaking News Headlines राजनीति

    कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, गुलाम नबी आजाद के भतीजे मुबश्शिर आजाद बीजेपी में हुए शामिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 28, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के भतीजे मुबश्शिर आजाद रविवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए. मुबश्शिर का बीजेपी में जाना कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा झटका है. रविवार को बीजेपी में शामिल होने के बाद मुबश्शिर ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए विकास कार्यों से प्रभावित हैं. उन्होंने इस मौके पर कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने मेरे चाचा गुलाम नबी आजाद का अपनान किया जिससे उन्हें दुख हुआ और उन्होंने इस कारण कांग्रेस से अपना नाता तोड़ लिया. आपको बता दें कि मुबश्शिर गुलाम नबी आजाद के छोटे भाई लियाकत अली के बेटे हैं.

    बीजेपी में शामिल होने के बाद मुबश्शिर ने यह भी कहा कि उन्होंने बीजेपी में शामिल होने की योजना को लेकर अपने चाचा गुलाम नबी आजाद के साथ चर्चा नही की.मुबश्शिर आजाद और उनके समर्थकों का बीजेपी की जम्मू कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रविंदर रैना और पूर्व विधायक दलीप सिंह परिहार सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी में स्वागत किया. रैना ने इन लोगों के बीजेपी में शामिल होने को एक ‘निर्णायक मोड़’ बताया, जो चिनाब घाटी क्षेत्र के डोडा, किश्तवाड़ और रामबन जिलों के युवा कार्यकर्ताओं के लिए पार्टी में शामिल होने का मार्ग प्रशस्त करेगा. उन्होंने कहा, बीजेपी विपक्षी दलों के राजनीतिक नेताओं, हिंदू, मुस्लिम, गुर्जर, बकरवाल और पहाड़ी सभी समुदायों के सामाजिक कार्यकर्ताओं को अपने साथ लाकर तेजी से आगे बढ़ रही है.
    मुबश्शिर आजाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अंदरूनी कलह में उलझी हुई है. जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जमीन पर लोगों के लिए कल्याण का काम हो रहा है. आपको बता दें कि गुलाम नबी आजाद के भाई गुलाम अली भी 2009 में बीजेपी में शामिल हुए थे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पार्टी के करिश्माई नेताओं में शुमार पूर्व मुख्यमंत्री (गुलाम नबी) आजाद के साथ जिस तरह का व्यवहार किया, उससे आम जनता की भावनाओं को ठेस पहुंची है. मुबश्शिर ने कहा, प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा के लिए उनकी प्रशंसा की, लेकिन पार्टी ने उन्हें दरकिनार कर दिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूक्रेन संकट के बीच रूस और अमेरिका ने किया परमाणु बलों को अलर्ट, यूरोपीय यूनियन बोले- परमाणु बमों से धमका रहा है रूस
    Next Article दो महीने बाद पहली बार 10 हजार से कम आए कोविड केस, 24 घंटे में 119 की मौत

    Related Posts

    जमशेदपुर पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का भव्य स्वागत

    June 22, 2026

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    June 22, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर देशभर में बढ़ा विरोध, कार्रवाई की मांग तेज

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का भव्य स्वागत

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर देशभर में बढ़ा विरोध, कार्रवाई की मांग तेज

    एनपीए खातों के खिलाफ सख्त अभियान उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने दो संपत्तियों पर किया कब्ज़ा,नीलामी की तैयारी

    NEET परीक्षा पर JMM ने….शिक्षा मंत्रालय पर धिक्कार ….., वायु सेना का धन्यवा

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    बागशीसा का हेमंत गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    टेम्पो चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व लूट का सामान बरामद

    नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.