Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिंगापुर के प्रधानमंत्री की टिप्पणी पर भारत ने जताया कड़ा ऐतराज, उच्चायुक्त को किया तलब
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    सिंगापुर के प्रधानमंत्री की टिप्पणी पर भारत ने जताया कड़ा ऐतराज, उच्चायुक्त को किया तलब

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 18, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. सिंगापुर के प्रधानमंत्री का भारत में सांसदों के कथित आपराधिक रिकॉर्ड पर दिए बयान पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कड़ा ऐतराज जताया है. सूत्रों के मुताबिक विदेश मंत्रालय की तरफ से सिंगापुर के पीएम ली सीन के इस बयान को लेकर सिंगापुर के उच्चायुक्त को तलब किया गया है. जिसके बाद उनके सामने भारत इस मुद्दे को उठाएगा. विदेश मंत्रालय ने इस टिप्पणी को अनावश्यक बताया है.

    सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग ने देश में लोकतंत्र को कैसे काम करना चाहिए विषय पर संसद में एक जोरदार बहस के दौरान भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जिक्र किया था. इसमें उन्होंने नेहरू की तारीफ करते हुए कहा था कि, ज्यादातर देश उच्च आदर्शों और महान मूल्यों के आधार पर स्थापित होते हैं और अपनी यात्रा शुरू करते हैं. हालांकि, अक्सर संस्थापक नेताओं और अग्रणी पीढ़ी से इतर, दशकों और पीढ़ियों में धीरे-धीरे चीजें बदलती हैं. स्वतंत्रता के लिए लड़ने और जीतने वाले नेता अक्सर जबरदस्त साहस, महान संस्कृति और उत्कृष्ट क्षमता वाले असाधारण व्यक्ति होते हैं. वे मुश्किलों से पार पाये और जनता तथा राष्ट्रों के नेताओं के रूप में भी उभरे. डेविड बेन-गुरियन, जवाहर लाल नेहरू ऐसे ही नेता हैं.
    लेकिन इसके बाद सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग ने जो कुछ कहा, उसे लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने आपत्ति जताई है. ली सीन ने मौजूदा मोदी सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज नेहरू का भारत एक ऐसा भारत बन गया है जहां लोकसभा के करीब आधे सांसदों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. जिनमें रेप और हत्या जैसे गंभीर मामले भी शामिल हैं. हालांकि ऐसा भी कहा जाता है कि इनमें से ज्यादातर मामले राजनीति से प्रेरित हैं.

    फिलहाल भारत सरकार की तरफ से इस मामले को लेकर कड़ी आपत्ति जताई गई है. सिंगापुर के प्रधानमंत्री के बयान को लेकर अब वहां के उच्चायुक्त को तलब किया गया है. हालांकि अब तक सिंगापुर की तरफ से इस बयान को लेकर कोई सफाई सामने नहीं आई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक्शन की दुनिया में एक साथ आएंगे अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ
    Next Article गुजरात कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता जयराज सिंह ने दिया इस्तीफा; बोले- पार्टी ऐसे नेताओं की निजी संपत्ति बन गई जो चुनाव नहीं जीत सकते

    Related Posts

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    September 20, 2026

    ममता बनर्जी का राजनीतिक संकट: चुनावी हार, पार्टी में बगावत और कानूनी शिकंजे का विश्लेषण

    September 20, 2026

    सरदार त्रिलोचन सिंह (पम्मी पाजी) को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कर्मवीर सिंह समेत कई दिग्गज

    September 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    ममता बनर्जी का राजनीतिक संकट: चुनावी हार, पार्टी में बगावत और कानूनी शिकंजे का विश्लेषण

    सरदार त्रिलोचन सिंह (पम्मी पाजी) को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कर्मवीर सिंह समेत कई दिग्गज

    आईआईटी बॉम्बे के एक छात्र की मौत: परीक्षा में ChatGPT का इस्तेमाल और फिर होस्टल रूम में मिला शव

    पालघर क्राइम: इंस्टाग्राम पर ‘भौकाल’ दिखाने चला था चोर, पुलिस ने बाइक समेत दबोचा

    नंदीग्राम से निकली सियासी आवाज, क्या राहुल के साथ आएंगी ममता?

    ब्रिटिश संघ के विघटन की ओर? कार्डिफ समझौते ने खड़े किए सवाल

    सारदा विश्वविद्यालय की शोधार्थी आकांक्षा शर्मा ने प्राप्त की डॉक्टरेट डिग्री: इंदिरा गोस्वामी की साहित्यिक कृतियों पर किया व्यापक शोध

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    सोनारी विश्वकर्मा पूजा पंडाल पहुंचे समाजसेवी राजकुमार सिंह, पूजा समिति का बढ़ाया उत्साह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.