Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुजरात कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता जयराज सिंह ने दिया इस्तीफा; बोले- पार्टी ऐसे नेताओं की निजी संपत्ति बन गई जो चुनाव नहीं जीत सकते
    Breaking News Headlines राजनीति

    गुजरात कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता जयराज सिंह ने दिया इस्तीफा; बोले- पार्टी ऐसे नेताओं की निजी संपत्ति बन गई जो चुनाव नहीं जीत सकते

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 18, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अहमदाबाद. कांग्रेस की गुजरात इकाई में हाल ही में हुई कई नियुक्तियों के बाद अब नाराजगी भी सामने आ रही है. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता के पद से हटाए जाने के तीन दिन बाद जयराज सिंह परमार ने गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने दावा किया कि संगठन ने उन्हें लंबे समय से अलग-थलग कर रखा था और पार्टी कुछ ऐसे गिनेचुने नेताओं की ‘निजी संपत्ति’ बन गई है जो चुनाव नहीं जीत सकते. परमार ने कहा, मैं बहुत भारी मन और दुख के साथ पार्टी छोड़ रहा हूं. मैंने कांग्रेस पार्टी में 37 साल सेवा की है, लेकिन राज्य में नेतृत्व में कोई बदलाव नहीं देखने के बाद और वह भी 27 साल तक सत्ता से बाहर रहने के बाद कोई बदलाव नहीं होने पर, मैंने तय किया कि अब बहुत हो गया. सियासी हलकों में यही भी चर्चा है कि परमार जल्द ही बीजेपी का दामन थाम सकते हैं.

    परमार ने अपने त्यागपत्र में पार्टी की प्रदेश इकाई के कामकाज को लेकर नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि उन्हें उनके कद के हिसाब से पार्टी संगठन में कोई सम्मानजनक पद’ की पेशकश नहीं की गई और 10 साल तक जानबूझकर अलग-थलग रखा गया. उन्होंने कहा, मैंने 2007, 2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव तथा 2019 के उपचुनाव में मेहसाणा जिले की खेरालू विधानसभा सीट से टिकट मांगा था, लेकिन टिकट नहीं दिया गया. इसके बावजूद मैं पार्टी के प्रति प्रतिबद्ध रहा. अतीत में मैंने पार्टी की भीतर कमियों को लेकर कई बार नेताओं का ध्यान आकृष्ट किया, इसके बावजूद कामकाज के तरीके में कोई बदलाव नहीं हुआ. पार्टी को छोड़ने के अलावा मेरे पास कोई विकल्प नहीं बचा था.
    परमार का इस्तीफा पार्टी के मुख्य प्रवक्ता के पद से हटाए जाने के तीन दिन बाद आया है. पार्टी ने पुंजा वंश और वीरजी थुम्मर को गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जीपीसीसी) का नया मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया है. हाल ही में प्रदेश में कांग्रेस ने कई नई नियुक्तियां की. पार्टी ने विधायक दल का दोबारा उपनेता नियुक्त किया है, जबकि विधायक सीजे चावडा को सदन में पार्टी का नया सचेतक (व्हिप) बनाया गया है. विधायक ललित वसोया को नया उप सचेतक, वरिष्ठ विधायक पंजा वंश और वीरजी थुम्मार को कांग्रेस विधायक दल का नया मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है.

    इसके साथ ही गुजरात कांग्रेस में आलाकमान ने 6 विधायकों को भी विधायक दल के प्रवक्ता के तौर पर नियुक्ति की है. जिनमें अश्विन कोतवाल, गयासुद्दीन शेख, बलदेवजी ठाकोर, अमरीश दर, नौशाद सोलंकी और डॉ. कीर्ति पटेल भी शामिल हैं. वहीं, विज्ञप्ति के मुताबिक वरिष्ठ विधायक निरंजन पटेल को कांग्रेस विधायक दल का कोषाध्यक्ष और युवा विधायक अनंत कुमार पटेल को गुजरात कांग्रेस की आदिवासी इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिंगापुर के प्रधानमंत्री की टिप्पणी पर भारत ने जताया कड़ा ऐतराज, उच्चायुक्त को किया तलब
    Next Article उत्तर प्रदेश और बिहार में सोलर माइक्रोग्रिड लगाने के लिए जारी हुई अब तक की सबसे बड़ी वित्तीय मदद

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.