Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अफगानिस्‍तान पहुंचेगा भारत का गेहूं, पाकिस्तान सरकार ने खोला रास्‍ता
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    अफगानिस्‍तान पहुंचेगा भारत का गेहूं, पाकिस्तान सरकार ने खोला रास्‍ता

    News DeskBy News DeskNovember 23, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इस्लामाबाद. पाकिस्‍तान की इमरान खान सरकार ने भारत के गेहूं को अफगानिस्‍तान भेजने के लिए अपने सभी रास्‍ते खोल दिए हैं. पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कैबिनेट की बैठक के बाद सभी मंत्रालयों को सहायता देने का निर्देश दिया. पिछले महीने अफगानिस्‍तान को लेकर रूस में आयोजित हुए मॉस्‍को फॉर्मेटके दौरान भारत ने तालिबान के नेताओं से मुलाकात की थी. बैठक में दौरान भारत ने अफगानिस्तान को तत्काल मानवीय मदद देने की पेशकश की थी. तालिबान शासन के आने के बाद अफगानिस्तान में ये भारत की तरफ से पहली मदद होगी. इससे पहले ईरान, यूएई और पाकिस्तान जैसे देशों ने अफगानिस्तान में रसद और मेडिकल सप्लाई भेजी हैं. संयुक्त राष्ट्र की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अफगानिस्तान में करीब 4 करोड़ लोगों के सामने विकट खाद्य संकट पैदा हो सकता है जबकि करीब 90 लाख पहले से भुखमरी की कगार पर आ चुके हैं.

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री इमरान खान ने अफगानिस्तान अंतर-मंत्रालयी समन्वय प्रकोष्ठ (एआईसीसी) की बैठक के दौरान सभी मंत्रालयों को अफगानिस्‍तान को ज्‍यादा से ज्‍यादा सुविधा देने का निर्देश दिया. उन्होंने 5 बिलियन रुपये की मानवीय सहायता के तत्काल शिपमेंट का आदेश दिया, जिसमें 50 हजार मीट्रिक टन गेहूं, आपातकालीन चिकित्सा आपूर्ति, शीतकालीन आश्रय और अन्य आपूर्ति सहित खाद्य वस्तुएं शामिल हैं. बैठक में विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी, वित्त सलाहकार श्री शौकत फयाज तारिन, पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डॉ मोईद यूसुफ और वरिष्ठ असैन्य और सैन्य अधिकारियों ने भाग लिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में रोहित शर्मा के नाम हुए 5 बड़े T20I रिकॉर्ड्स

    Related Posts

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    August 9, 2026

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.