Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में रोहित शर्मा के नाम हुए 5 बड़े T20I रिकॉर्ड्स
    Breaking News Headlines

    न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में रोहित शर्मा के नाम हुए 5 बड़े T20I रिकॉर्ड्स

    News DeskBy News DeskNovember 23, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में 56 रन की पारी खेली. इस अर्धशतक के साथ रोहित ने T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने 30 बार 50+ रन बनाए हैं. विराट कोहली ने T20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 29 बार 50 से ज्यादा रन बनाए हैं.रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टी-20 मैच में 3 छक्के लगाए. इसके साथ ही वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 150 छक्के लगाने वाले दुनिया के दूसरे और भारत के पहले बल्लेबाज बन चुके हैं. T20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा 161 छक्के न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल के नाम हैं.रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में केएल राहुल के साथ 117 रन की साझेदारी की थी. इस साझेदारी की बदौलत उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी के रिकॉर्ड की बराबरी की थी. रोहित-राहुल के बीच अब 5 शतकीय साझेदारी हो चुकी है. पाकिस्तान के बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के बीच भी इतनी ही साझेदारियां हुई हैं.न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में हुई शतकीय साझेदारी की बदौलत ही रोहित टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं. रोहित के नाम 13 शतकीय साझेदारियां हैं. दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल और पाकिस्तान के बाबर आजम हैं. इन दोनों ने 12-12 शतकीय साझेदारियां की हैं.रोहित शर्मा बतौर कप्तान घर में सबसे कम मैचों में 10 जीत हासिल करने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं. उन्होंने दूसरे टी-20 में जीत दिलाकर अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को घर में 11 में से 10 टी-20 मैच में जीत दिला दी थी थी. विराट कोहली और एमएस धोनी ने यह उपलब्धि 15 मैचों में हासिल की थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअफगानिस्‍तान पहुंचेगा भारत का गेहूं, पाकिस्तान सरकार ने खोला रास्‍ता
    Next Article ड्रेस विवाद: रेलवे ने लिया एक्शन, भगवा की जगह अब वर्कर्स पहनेंगे प्रोफेशनल कपड़े

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.