Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सऊदी अरब के बादशाह बने क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, संभाली किंगडम की बागडोर
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    सऊदी अरब के बादशाह बने क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, संभाली किंगडम की बागडोर

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 18, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रियाद. सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान किंगडम में विश्व नेताओं का स्वागत कर रहे हैं और शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं. यहां गौर करने वाली बात ये है कि मोहम्मद बिन सलमान अपने बुजुर्ग पिता से देश की बागडोर लेकर उसे संभाल रहे हैं और बिना ताज के सऊदी अरब के राजा बन गए हैं. 86 वर्षीय किंग सलमान की सेहत को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच 36 वर्षीय प्रिंस मोहम्मद बैठकों और गणमान्य व्यक्तियों के स्वागत का कार्यभार संभाल रहे हैं.

    बताया गया है कि किंग सलमान बीमार चल रहे हैं. इस वजह से प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने ये कदम उठाया है. किंग सलमान अब सार्वजनिक कार्यक्रमों में कम ही नजर आते हैं. वहीं, प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को जून 2017 में किंगडम का प्रिंस बनाए जाने के बाद से देश का असली राजा माना जाता था. मोहम्मद बिन सलमान ने इस महीने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बैठक की और मंगलवार को खाड़ी सहयोग परिषद शिखर सम्मेलन का नेतृत्व किया. इस तरह उन्होंने दिखाया कि वह किस तरह किंगडम की बागडोर को संभाल रहे हैं.

    सऊदी अरब के किंग की गैरमौजूदगी में क्राउन प्रिंस असली शासक

    आमतौर पर किंग सलमान हर साल होने वाली इस मीटिंग में हिस्सा लेते थे, लेकिन इस बार खराब तबीयत की वजह वो नजर नहीं आए. सऊदी मामलों के विशेषज्ञ यास्मीन फारूक का कहना है कि एक क्राउन प्रिंस देश का असली शासक होता है. लेकिन सऊदी अरब के किंग की तबीयत जब ठीक नहीं होती है, तो क्राउन प्रिंस केवल विदेशी राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात करते हैं और शिखर सम्मेलनों में भाग लेते हैं. उन्होंने कहा, इसमें नई बात यह है कि अब क्राउन प्रिंस को राष्ट्रीय स्तर पर और मीडिया में समानांतर स्वीकृति मिल रही है.

    निओम शहर में रह रहे हैं किंग सलमान

    यास्मीन फारूक ने कहा कि इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि किंग सलमान के जीवित रहते हुए भी क्राउन प्रिंस को सभी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए बाध्य हैं. कोरोनावायरस महामारी की शुरुआत होने के बाद से किंग सलमान निओम शहर में रह रहे हैं. ये शहर लाल सागर के तट पर बनाया गया है. वह आखिरी बार मार्च 2020 में रियाद में ब्रिटेन के तत्कालीन विदेश मंत्री डॉमिनिक रॉब से मिले थे. उन्होंने आखिरी विदेश यात्रा जनवरी 2020 में की थी, जब वह ओमान के दौरे पर गए थे. दूसरी ओर, क्राउन प्रिंस अब खुद को एक उदारवादी नेता के तौर पर पेश कर रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआधार पैन लिंक न होने पर होगा बड़ा नुकसान, एसबीआई ने दी चेतावनी, जानिये घर बैठे ऐसे निपटायें ये जरूरी काम
    Next Article अमेजन को बड़ा झटका, फ्यूचर ग्रुप के साथ सबसे बड़ी डील सस्पेंड, सीसीआई ने 200 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया

    Related Posts

    आनंद मार्ग ने हरिजन स्कूल में बांटे 200 फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    July 23, 2026

    घाटशिला में सारदा नेत्रालय का शुभारंभ, अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी आधुनिक नेत्र चिकित्सा

    July 23, 2026

    आदित्यपुर-गम्हरिया के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला अमित सरदार का शव, जांच में जुटी पुलिस

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आनंद मार्ग ने हरिजन स्कूल में बांटे 200 फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    घाटशिला में सारदा नेत्रालय का शुभारंभ, अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी आधुनिक नेत्र चिकित्सा

    आदित्यपुर-गम्हरिया के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला अमित सरदार का शव, जांच में जुटी पुलिस

    रामगढ़ गोला अंचल कार्यालय में उपायुक्त का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर एक कर्मी के निलंबन और सभी अधिकारियों-कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश।।

    गिरिडीह NEET-2026 विवाद पर गरजा झामुमो, दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गिरिडीह के टावर चौक पर फूंका केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला

    सरायकेला मौसीबाड़ी में दिखे विष्णु के भव्य अवतार

    संवेदनशील इलाकों का एसपी ने किया निरीक्षण, अपराधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश*

    बाबा बैद्यनाथ की कृपा समस्त विश्व पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति का महाकुंभ 25 -26 जुलाई को जमशेदपुर में

    NEET-UG में वंशिका राज की शानदार सफलता, 626 अंक और AIR 4174 हासिल कर बढ़ाया कान्हाचट्टी का मान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.