Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आधार पैन लिंक न होने पर होगा बड़ा नुकसान, एसबीआई ने दी चेतावनी, जानिये घर बैठे ऐसे निपटायें ये जरूरी काम
    Breaking News Headlines

    आधार पैन लिंक न होने पर होगा बड़ा नुकसान, एसबीआई ने दी चेतावनी, जानिये घर बैठे ऐसे निपटायें ये जरूरी काम

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 18, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने आज अपने ग्राहकों को ट्वीट कर याद दिलाया है कि अगर उन्होने आधार को पैन के साथ लिंक नहीं किया है तो इसे जल्द पूरा कर लें. दरअसल आधार को पैन से लिंक करने की समय सीमा करीब आ रही है. और ऐसा न करने पर पैन नंबर रद्द हो जायेगा ऐसी स्थिति में आप ऊंचे मूल्य के कई ट्रांजेक्शन नहीं कर सकेंगे

    क्या है स्टेट बैंक का ग्राहकों को संदेश

    स्टेट बैंक ने ट्वीट के जरिये कहा है कि पैन को आधार से लिंक करना अनिवार्य है, अगर आपने पैन और आधार को लिंक नहीं किया है तो आपका पैन रद्द हो सकता है. ऐसी स्थिति में आप कई ट्रांजेक्शन नहीं कर सकेंगे क्योंकि एक निश्चित सीमा से ऊपर के ट्रांजेक्शन के लिये पैन कार्ड देना अनिवार्य है. बैंक ने कहा कि ग्राहक समय पर पैन और आधार को लिंक करवा लें जिससे वो किसी भी असुविधा से बच सकेंगे.

    तय सीमा के अंदर नहीं हुआ पैन-आधार लिंक तो पड़ेगा जुर्माना

    नियमों के मुताबिक 31 मार्च 2022 तक आधार को पैन से लिंक करना अनिवार्य है. अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपको एक हजार रुपये का जुर्माना देना पड़ सकता है. आधार से पैन लिंक करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर थी लेकिन इसकी समय सीमा बढ़ाकर अब 31 मार्च 2021 कर दी गई है। खास बात ये है कि आप घर बैठे बेहद आसानी से और कुछ ही मिनटों में आधार को पैन कार्ड से लिंक कर सकते हैं. यहां रहा इसका पूरा तरीका

    ऑनलाइन करें आधार से पैनकार्ड लिंक

    सबसे पहले आप आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट incometax.gov.in/ke/foporta पर विजिट करें
    – अगर आपने रजिस्ट्रेशन नहीं किया तो पहले अपना रजिस्ट्रेशन करें. आपका पैन नंबर आपका यूजर आईडी होगा.
    – अपने यूजर आईडी, पासवर्ड और जन्मतिथि के साथ लॉगइन करें
    – पेज खुलते ही आपको लिंक आधार का विकल्प दिखाई देगा। इस ऑप्शन को क्लिक कर दें.
    – ऑप्शन को क्लिक करते ही आपसे आधार और पैनकार्ड की जानकारी पूछी जाएगी. अपनी सारी डिटेल्स भरें
    – अगर आपका आधार और पैनकार्ड पहले से लिंक है तो आपको your PAN is linked to aadhaar number का मैसेज दिखाई देगा
    – आप पैन को आधार से लिंक करने के लिये https://www.utiitsl.com/ या https://www.egov-nsdl.co.in/ के जरिये भी पैन से आधार को लिंक कर सकते हैं.

    बिना यूजर आईडी के लिंक करे पैन-आधार

    आप बिना यूजर आईडी के भी पैन आधार लिंक कर सकते हैं. इसके लिये आप मेन पेज पर क्विक लिंक्स में लिंक आधार पर क्लिक करें। यहां पर एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना पैन नंबर, आधार नंबर, आधार पर अपना नाम और मोबाइल नंबर की जानकारी देनी होगी, स्वीकृति देने के साथ लिंक आधार पर क्लिक करें. अगर आपका आधार और पैन पहले से लिंक है तो इसकी भी जानकारी आपको मिल जायेगी। आपके ध्यान रखना है कि पैन और आधार में दी जानकारियां एक होनी चाहिये, किसी भी गलती पर आपको पहले गलत दस्तावेज को सुधारना होगा जिसके बाद आप दोनो दस्तावेजों को लिंक कर सकते हैं.

    एसएमएस के जरिये भी लिंक कर सकते हैं पैन और आधार

    अगर आपके पास कंप्यूटर या स्मार्टफोन की सुविधा नहीं है तो आप SMS के जरिए भी अपने पैनकार्ड को आधार से लिंक करवा सकते हैं. इसके लिये आयकर विभाग ने एसएमएस आधारित सुविधा शुरू की है.

    आप UIDPAN<SPACE><12 अंकों का आधार नंबर><Space>< पैन नंबर इस फॉर्मेट में अपनी जानकारी टाइप कर 567678 या 561561 पर मैसेज भेज सकते हैं. मैसेज भेजने के बाद आपके पास लिंक होने की सूचना आपको मोबाइल पर मिल जाएगी

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोनिया जी, प्रियंका जी! आपके विधायक इतने बेलगाम क्यों ? – सदन में जो अपमान हुआ है वह माफी के लायक नहीं
    Next Article सऊदी अरब के बादशाह बने क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, संभाली किंगडम की बागडोर

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.