Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोनिया जी, प्रियंका जी! आपके विधायक इतने बेलगाम क्यों ? – सदन में जो अपमान हुआ है वह माफी के लायक नहीं
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा झारखंड बिहार राजनीति राष्ट्रीय संपादकीय संवाद विशेष

    सोनिया जी, प्रियंका जी! आपके विधायक इतने बेलगाम क्यों ? – सदन में जो अपमान हुआ है वह माफी के लायक नहीं

    News DeskBy News DeskDecember 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सोनिया जी, प्रियंका जी! आपके विधायक इतने बेलगाम क्यों ? – सदन में जो अपमान हुआ है वह माफी के लायक नहीं…

    देवानंद सिंह
    कर्नाटक विधानसभा में महिलाओं पर कर्नाटक कांग्रेस के विधायक केआर रमेश कुमार ने दुष्कर्म पर जो बयान दिया, उसने न केवल सभी को शर्मसार किया, बल्कि एक पुरुष की महिलाओं के प्रति घिनौनी सोच को भी प्रदर्शित किया है। कोई जनता का प्रतिनिधि महिलाओं के प्रति इतनी खराब सोच कैसे रख सकता है ? यह महिलाओं का ऐसा अपमान है, जो माफी के लायक ही नहीं है। कांग्रेस विधायक द्वारा महिलाओं को लेकर की गई टिप्पणी से केवल विधायक ही सवालों के घेरे में नहीं है, बल्कि कांग्रेस पार्टी भी सवालों के घेरे में है, क्योंकि पार्टी की मुखिया स्वयं एक महिला है। पार्टी की मुखिया सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी भी उत्तर प्रदेश की प्रभारी हैं। दो महिलाओं के पार्टी में इतने बड़े ओहदे पर होने के बाद भी विधायक ने इस तरह की टिप्पणी कैसे कर ली ? यहां सवाल सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी पर भी है कि आखिर आपके पार्टी के विधायक इतने बेलगाम कैसे हो गए ? महिलाओं के प्रति ऐसी गन्दी सोच रखने वाले विधायक के खिलाफ क्या कार्यवाही की जाएगी ? भले ही, विधायक ने माफी मांग ली हो, लेकिन ऐसे विधायक को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए। भले ही, भारी विरोध के बाद विधायक ने अपने दिए बयान पर अफसोस जताया, पर ऐसे बयानों पर माफी काफी नहीं है, बर्खास्तगी के साथ ही मुकदमा भी दर्ज किया जाना चाहिए। हालांकि, दिल्ली में एक एनजीओ ने विधायक के बयान पर मुकदमा दर्ज कराया है। पर, इसमें सबसे अधिक यह देखना दिलचस्प होगा कि महिलाओं की हितैषी होने का दावा करने वाली कांग्रेस पार्टी अपने विधायक के खिलाफ क्या कार्यवाही करती है ?

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article आधार पैन लिंक न होने पर होगा बड़ा नुकसान, एसबीआई ने दी चेतावनी, जानिये घर बैठे ऐसे निपटायें ये जरूरी काम

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.