Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमेरिका के स्कूल में 15 साल के स्टूडेंट ने की फायरिंग, तीन छात्रों की मौत
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    अमेरिका के स्कूल में 15 साल के स्टूडेंट ने की फायरिंग, तीन छात्रों की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 1, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    न्यूयार्क. अमेरिका के नॉर्थ डेट्रोइट में मंगलवार को एक स्कूल में एक 15 साल के छात्र ने गोलीबारी कर दी, जिसमें तीन छात्रों की मौत हो गई और कम से कम 8 लोग घायल हो गए. प्रशासन ने कहा कि इस साल अमेरिका के स्कूल में हुई यह गोलीबारी की सबसे दर्दनाक घटनाओं में एक है. अधिकारियों के मुताबिक, घायलों में एक टीचर भी है.

    अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को दोपहर करीब 12:55 बजे सूचित किया गया कि ऑक्सफॉर्ड टाउनशिप के ऑक्सफॉर्ड हाई स्कूल में एक बंदूकधारी है. ओकलैंड काउंटी शेरिफ कार्यालय ने बताया कि मरने वालों में एक 16 साल का छात्र, एक 14 साल और 17 साल की स्टूडेंट है. वहीं घायलों में 6 की हालत स्थिर है और दो लोगों की सर्जरी की जा रही है.
    पुलिस ने बताया कि एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से पिस्तौल बरामद की गई है. हालांकि तत्काल उसने कुछ भी नहीं बताया कि यह गोलीबारी किस वजह से की. संदिग्ध छात्र ने गिरफ्तारी के वक्त किसी तरह का विरोध नहीं किया और इस घटना के पीछे की वजह को लेकर कोई बयान नहीं दिया. आरोपी ने एक वकील की मांग की है.

    राष्ट्रपति जो बाइडन ने जताया दुख

    शेरिफ कार्यालय ने बताया कि उन्हें नहीं लगता है कि एक से ज्यादा हमलावर थे. दोपहर बाद पुलिस के 911 इमरजेंसी नंबर पर 100 से ज्यादा बाद कॉल आए थे और शूटर ने 5 मिनट के भीतर करीब 15-20 राउंड फायर कर दी. उन्होंने बताया कि संदिग्ध को पहले इमरजेंसी कॉल के 5 मिनट के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस घटना पर दुख जताया और ट्विटर पर कहा, “ऑक्सफोर्ड, मिशिगन की घटना में अपने प्रियजनों को खोने का अकल्पनीय दुख अनुभव कर रहे परिवारों के साथ मैं खड़ा हूं. मैं इस दुखद स्कूल गोलाबारी की घटना को लेकर अपनी टीम के साथ नजदीकी संपर्क में हूं.”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविश्व एड्स दिवस, जानें इसका इतिहास और महत्व
    Next Article पुलवामा मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद कमांडर यासिर समेत दो आतंकी ढेर

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.