Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पुलवामा मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद कमांडर यासिर समेत दो आतंकी ढेर
    Breaking News Headlines

    पुलवामा मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद कमांडर यासिर समेत दो आतंकी ढेर

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 1, 2021No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    श्रीनगर. जिला पुलवामा के कस्बायार इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है. आइजी कश्मीर विजय कुमार ने दोनों आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि मारे गए आतंकियों में जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन का कमांडर यासिर परे जबकि दूसरा पाकिस्तानी आतंकी फरकान शामिल था. उन्होंने दोनों आतंकियों के मारे पर सुरक्षाबलों को बधाई देते हुए कहा कि इन दोनों कुख्यात आतंकियों की तलाश काफी समय से की जा रही थी. आइजी कश्मीर ने कहा कि यासिर आइईडी विशेषज्ञ था. उसने कश्मीर में वारदातों को अंजाम देने के लिए कई बार आइईडी बनाई है. उसके मरने से कश्मीर में सक्रिय जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन को काफी नुकसान पहुंचा है.पुलिस से मिली जानकारी केे अनुसार उन्हें आज सुबह जिला पुलवामा के राजपोरा इलाके के कस्बायार मुहल्ले में दो आतंकवादियों के देखे जाने की सूचना मिली. एसओजी के जवान, सेना व सीआरपीएफ के संयुक्त दल के साथ इलाके में पहुंचे और घेराबंदी के बाद आतंकवादियों की तलाश शुरू कर दी. जैसे ही सुरक्षाकर्मी उस ठिकाने के नजदीक पहुंचे, जहां आतंकी छिपे हुए थे, गोलीबारी शुरू हो गई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमेरिका के स्कूल में 15 साल के स्टूडेंट ने की फायरिंग, तीन छात्रों की मौत
    Next Article 100 रुपये से ज्यादा महंगा हुआ कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.