Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जगन्नाथपुर पंचायत के साईं विहार कॉलोनी रोड नंबर 10B की बदहाल सड़क से ग्रामीण त्रस्त
    Breaking News Headlines चाईबासा झारखंड सरायकेला-खरसावां

    जगन्नाथपुर पंचायत के साईं विहार कॉलोनी रोड नंबर 10B की बदहाल सड़क से ग्रामीण त्रस्त

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जगन्नाथपुर पंचायत के साईं विहार कॉलोनी रोड नंबर 10B की बदहाल सड़क से ग्रामीण त्रस्त, वर्षों से नाली के पानी में आवागमन को मजबूर

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    गम्हरिया।प्रखंड के जगन्नाथपुर पंचायत अंतर्गत साईं विहार कॉलोनी, रोड नंबर 10बी के निवासी वर्षों से बदहाल सड़क और जलजमाव की समस्या से जूझ रहे हैं। कई स्थानों पर कच्ची सड़क होने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि नालियों का निर्माण तो कराया गया है, लेकिन जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने तथा कई स्थानों पर अधूरा नाली छोड़ देने के कारण घरों का गंदा पानी सड़क पर ही बहता रहता है।

     

    बताया कि
    बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। सड़क पर जलभराव और कीचड़ के कारण स्कूली छात्र-छात्राओं, महिलाओं, बुजुर्गों एवं स्थानीय ग्रामीणों को भारी परेशानियो का सामना करना पड़ता है। इससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है और गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा भी रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस ओर कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की गई। लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही उन्हें मिला है। विकास के दावों के बावजूद आज भी क्षेत्र के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से उक्त सड़क का शीघ्र पक्कीकरण कराने और अधूरी पड़ी नालियों को जोड़कर स्थायी जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग करते हुए कहा कि यथाशीघ्र इसपर कार्यवाही नहीं की जाती है तो वे आंदोलन को विवश होंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपोटका में ड्राइविंग लाइसेंस कैम्प में भारी अव्यवस्था, मात्र 200 फॉर्म जमा: मनोज सरदार
    Next Article विशेष शिविरों में बन रहे जाति, आय, स्थानीय व ईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्र

    Related Posts

    चार घरों की खुशियां छिनीं, एक हादसा छोड़ गया कई सवाल

    September 24, 2026

    *खेलते-खेलते पानी भरे गड्ढे में डूबे भाई-बहन, गांव में पसरा मातम*

    September 24, 2026

    ब्रह्मर्षि विकास मंच ने मनाई राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती

    September 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चार घरों की खुशियां छिनीं, एक हादसा छोड़ गया कई सवाल

    दिल्ली : दिलवालों की नगरी से फरेब के शहर तक

    प्रेम, विश्वास और संघर्ष का संकट: दोषी कौन?

    *खेलते-खेलते पानी भरे गड्ढे में डूबे भाई-बहन, गांव में पसरा मातम*

    ब्रह्मर्षि विकास मंच ने मनाई राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती

    दिनदहाड़े गोलमुरी में बैंक डकैती ने कानून-व्यवस्था की पोल खोली : दिनेश कुमार

    ट्रैफिक पुलिस के रोकने पर बाइक सवार घायल

    गणेश पूजा देखने निकला पिंटू, दस दिनों से घर नहीं लौटा

    ब्राउन शुगर बिक्री के आरोप में दंपती गिरफ्तार, जेल भेजे गए

    आरकेएफएल प्लांट एक में 18.25 प्रतिशत बोनस पर समझौता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.