राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। ग्वाल काटा पंचायत के ग्रामीणों ने पोटका प्रखंड झामुमो के अध्यक्ष सुधीर सोरेन को एक पत्र देकर मांग किया है कि पंचायत अध्यक्ष सीताराम हंसदा एवं सचिव भवतोष भकत को पद से अविलंब हटाया जाए ताकि संगठन पर कोई असर नहीं हो तथा संगठन की गरिमा भी बचा रहे।
ग्रामीणों ने प्रखंड अध्यक्ष को दिए ज्ञापन में कहा है कि ग्वालकाटा पंचायत के डीलर मिकी हंसदा के द्वारा हम सभी कार्डधारियों के तीन माह का खाद्यान्न काला बाजार में बिक्री कर दिया। इसके खिलाफ हम सभी ग्रामीणों ने आंदोलन किया। जिसके फलस्वरूप दुकान रद्द किया गया। लेकिन इस मामले में पंचायत अध्यक्ष सीताराम हंसदा तथा सचिव भवतोष भकत ने भ्रष्टाचार में लिप्त डीलर का साथ दिया। जिससे पंचायत में पार्टी के गरिमा पर बुरा असर पड़ा।

