राष्ट्र संवाद संवाददाता
गम्हरिया।सरस्वती माता महिला समिति जगन्नाथपुर की सदस्यों ने गम्हरिया के बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर अवरोध खाद्यान्न उपलब्ध कराने की मांग की है। समिति की अध्यक्ष रेणु मंडल के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि विगत जून’ 2025 माह में शिवशक्ति महिला समिति जगन्नाथपुर, बोलाईडीह को सरस्वती माता महिला समूह के दुकान में टेग कर दिया गया था। तत्पश्चात, उक्त पीडीएफ दुकान से अवशेष खाद्यान्न कार्यालय के माध्यम से प्राप्त करना था जो समिति को अबतक नहीं दिया गया है। बताया गया है कि उक्त पीडीएफ दुकान से 354.80 क्विंटल चावल और 134.67 क्विंटल गेहूं प्राप्त करवाया जाना था जो अबतक अपराप्त है। इस बावत प्रखण्ड व जिला आपूर्ति पदाधिकारी को पूर्व में आवेदन दिया गया था। उसपर अबतक कार्रवाई नहीं हुई है। समिति के सदस्यों ने बीडीओ से जनहित में शीघ्र उक्त अवशेष खाद्यान्न को उपलब्ध कराने की मांग की है।

