Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रुगड़ी घाट पर अवैध बालू का खेल, दिनदहाड़े उठाव से ग्रामीणों में आक्रोश
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    रुगड़ी घाट पर अवैध बालू का खेल, दिनदहाड़े उठाव से ग्रामीणों में आक्रोश

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रुगड़ी घाट पर अवैध बालू का खेल, दिनदहाड़े उठाव से ग्रामीणों में आक्रोश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चांडिल। चांडिल प्रखंड सह अंचल क्षेत्र के रुगड़ी, मानिकुई ,स्थित सुवर्णरेखा नदी घाट पर अवैध बालू कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है। दिनदहाड़े हजारों सिफ्टी बालू का उठाव किए जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस और प्रशासन की कथित मिलीभगत के कारण बालू माफियाओं का हौसला बुलंद है और कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति हो रही है।

    ग्रामीणों का कहना है कि राज्य सरकार गरीबों के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत आबुआ आवास योजना के माध्यम से घर उपलब्ध कराने का दावा कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति बिल्कुल अलग है। प्रशासनिक तंत्र में बैठे कुछ अधिकारियों, पदाधिकारियों और पुलिस की कथित मिलीभगत से बालू की कालाबाजारी चरम पर पहुंच गई है।

    बताया जाता है कि बालू माफिया ट्रैक्टरों के माध्यम से नदी घाटों से बालू उठाकर सुनसान स्थानों पर बड़े पैमाने पर स्टॉक कर रहे हैं। इसके बाद रात के अंधेरे में हाइवा जैसे भारी वाहनों से बालू को जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में खपाया जा रहा है।

    इधर अवैध कारोबार के कारण बालू की कीमत आसमान छू रही है। जहां एक ट्रैक्टर बालू की कीमत 5 हजार से 6 हजार रुपये तक वसूली जा रही है। महंगी दरों के कारण गरीबों के लिए घर बनाना मुश्किल हो गया है। परिणामस्वरूप सरकार की आवास योजनाएं अधूरी पड़ी हैं।

    ग्रामीणों का आरोप है कि प्रखंड और अंचल कार्यालय के साथ-साथ स्थानीय पुलिस प्रशासन इस पूरे मामले को नजरअंदाज कर रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

    सूत्रों की मानें तो बालू माफियाओं को संरक्षण देने के नाम पर हर महीने लाखों रुपये की वसूली किए जाने की भी चर्चा है।

    ऐसे में सवाल उठने लगा है कि जब बालू की कालाबाजारी ही नहीं रुकेगी तो गरीबों के आवास कैसे बनेंगे? प्रखंड और अंचल कार्यालयों के कागजों में आवास योजनाओं के आंकड़े कुछ और दिखते हैं, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।

    ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही अवैध बालू उठाव और कालाबाजारी पर रोक नहीं लगी, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।जिसकी जिम्मेवारी पुलिस प्रशासन की होंगी.

    दिनदहाड़े उठाव से ग्रामीणों में आक्रोश रुगड़ी घाट पर अवैध बालू का खेल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमत्स्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित
    Next Article चांडिल श्याम मंदिर में फूलों की होली: भजनों की धुन पर झूमे श्याम भक्त

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.