Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 14–15 मार्च को जमशेदपुर में भव्य विद्यापति स्मृति पर्व, प्रचार के लिए वाहन रवाना
    Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    14–15 मार्च को जमशेदपुर में भव्य विद्यापति स्मृति पर्व, प्रचार के लिए वाहन रवाना

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    14–15 मार्च को जमशेदपुर में भव्य विद्यापति स्मृति पर्व, प्रचार के लिए वाहन रवाना

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर:मिथिला सांस्कृतिक परिषद, जमशेदपुर की ओर से दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व समारोह का आयोजन 14 और 15 मार्च को गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। आयोजन को सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से परिषद की ओर से दो प्रचार वाहनों को शहर के विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। इस दौरान सीसीआर डीएसपी मनोज ठाकुर और नगर पुलिस उपाधीक्षक सुनील चौधरी ने प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


    परिषद के अध्यक्ष मोहन ठाकुर ने बताया कि विद्यापति स्मृति पर्व समारोह मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपरा और लोक-संस्कृति को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण आयोजन है। उन्होंने कहा कि समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए परिषद के सदस्य लगातार जुटे हुए हैं।
    उन्होंने बताया कि रवाना किए गए प्रचार वाहन शहर के अलग-अलग इलाकों में घूम-घूमकर लोगों को कार्यक्रम की जानकारी देंगे और उन्हें समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित करेंगे। इन वाहनों के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े पोस्टर, बैनर और घोषणाओं के जरिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
    परिषद के पदाधिकारियों के अनुसार दो दिनों तक चलने वाले इस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारंपरिक संगीत, लोकनृत्य और मिथिला संस्कृति से जुड़े कई आकर्षक आयोजन होंगे, जिसमें शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
    आयोजकों ने जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान क्षेत्र के लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर मिथिला की समृद्ध संस्कृति और परंपरा का आनंद लेने की अपील की है।

    14–15 मार्च को जमशेदपुर में भव्य विद्यापति स्मृति पर्व प्रचार के लिए वाहन रवाना
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकिराया वृद्धि के विरोध में व्यापारियों का जेएनएसी कार्यालय पर प्रदर्शन, निर्णय वापस लेने की मांग
    Next Article राष्ट्र संवाद के 25 वर्ष: निष्पक्ष पत्रकारिता और राष्ट्रीय चेतना की मिसाल :प्रसेनजीत तिवारी

    Related Posts

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    November 14, 2026

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    November 14, 2026

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल ने 50 छठ व्रतियों के बीच बांटी पूजा सामग्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.