Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टनल में फंसे श्रमिकों को भेजा गया खाना, पीएम मोदी रख रहे हैं नजर
    Breaking News Headlines

    टनल में फंसे श्रमिकों को भेजा गया खाना, पीएम मोदी रख रहे हैं नजर

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में टनल हादसे के बाद से ही ऑपरेशन जिंदगी जोरों पर चल रहा है. फिलहाल अब तक किसी भी मजदूर को बाहर निकालने में सफलता नहीं मिल सकी है. टनल में उत्तर प्रदेश, ओडिशा समेत कई राज्यों के मजदूर फंसे हैं. रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन में लगी टीमें इस बात पर ज्‍यादा फोकस कर रही हैं कि भले ही मजदूरों को निकालने में देरी हो जाए लेकिन जल्‍दबाजी के चक्‍कर में उनकी सुरक्षा पर किसी प्रकार का खतरा पैदा ना हो. इस बीच एक पाइप के जरिए उन्‍हें रोजाना खाना मुहैया कराया जा रहा है.

     

    उत्तरकाशी स्थित एक होटल से खाना मंगवा कर टनल में फंसे मजदूरों को दिया जा रहा है. होटल के मालिक अभिषेक रमोला ने कहा, ‘हमने अंदर फंसे लोगों के लिए खाना बनाया है. खाने में चावल और पनीर दे रहे हैं. हमने उनके लिए लगभग 150 पैकेट बनाए हैं. सभी चीजें डॉक्टर की देखरेख में तैयार की गई हैं. हमने सभी को आसानी से पचने वाला खाना दिया है.’

     

    होटल के कुक संजीत राणा ने बताया, ‘हमने अंदर फंसे लोगों के लिए वेज पुलाव, मटर पनीर और बटर चपाती बनाई है. भोजन को इस तरह से पैक किया है ताकि पतले से पाइप के माध्‍यम से उसे अंदर मजदूरों तक पहुंचाया जा सके. डॉक्‍टर की सलाह पर कम मसालेदार और कम तेल वाला खाना पकाया जा रहा है ताकि वो आसानी से पच जाए.’

    इससे रहले राज्य के मुख्यमंत्री पुष्‍कर स‍िंह धामी ने मंगलवार देर शाम एक्‍स पर एक पोस्‍ट में जानकारी देते हुए बताया क‍ि सिलक्यारा टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है. रेस्क्यू ऑपरेशन में एनडीआरएफ, आईटीबीपी, बीआरओ, अन्तर्राष्ट्रीय विशेषज्ञ और भारत सरकार की अन्य तकनीकी एजेंसियों को प्रदेश सरकार पूर्ण सहयोग प्रदान कर रही है. टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं भी बचाव कार्यों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleED ने दिया राहुल, सोनिया गांधी को झटका, यंग इंडिया और एजेएल की 751 करोड़ की संपत्ति जब्त की
    Next Article 14 दिसंबर से पहले फ्री में खुद से अपडेट करें आधार कार्ड

    Related Posts

    सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य पर संवेदक का काला कारनामा उजागर

    July 3, 2026

    गिरिडीह SIR कार्य के दौरान महिला BLO से मारपीट, मोबाइल छीनने का आरोप; कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे दर्जनों BLO

    July 3, 2026

    पूर्वा एक्सप्रेस में महिला ने दिया पुत्र को जन्म, मधुपुर स्टेशन पर रेलवे और मेडिकल टीम की तत्परता से सुरक्षित बचीं मां-बेटा

    July 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य पर संवेदक का काला कारनामा उजागर

    गिरिडीह SIR कार्य के दौरान महिला BLO से मारपीट, मोबाइल छीनने का आरोप; कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे दर्जनों BLO

    पूर्वा एक्सप्रेस में महिला ने दिया पुत्र को जन्म, मधुपुर स्टेशन पर रेलवे और मेडिकल टीम की तत्परता से सुरक्षित बचीं मां-बेटा

    काली शर्मा ने बंद की सफलता पर जमशेदपुर की जनता का जताया आभार

    झारखंड मुक्ति मोर्चा ने करनडीह में टूटी सड़क और जलजमाव की समस्या पर प्रशासन से की तत्काल कार्रवाई की मांग

    जमशेदपुर बंद की सफलता पर व्यापारियों व नागरिकों का जताया आभार, कानून-व्यवस्था मजबूत रखने की मांग

    गिरिडीह बिल्डिंग बायलॉज उल्लंघन पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, भीम ज्वेलर्स के भवन का अवैध हिस्सा तोड़ना शुरू

    भाजपा का जमशेदपुर बंद राजनीतिक दिखावा और अवसरवादी राजनीति का परिचायक : देबाशीष घोष

    जमशेदपुर बंद को अभूतपूर्व जन समर्थन देकर जनता ने हेमंत सरकार के लचर क़ानून व्यवस्था पर आक्रोश प्रकट किया : डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

    अपराधियों के बढ़ते हौसलों के खिलाफ जनता एकजुट, ऐतिहासिक रहा जमशेदपुर बंद: रघुवर दास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.