Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना के चलते अनाथ हुए 27 बच्चों के गार्जियन बने डीएम, शादी से लेकर नौकरी तक का लिया जिम्मा
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    कोरोना के चलते अनाथ हुए 27 बच्चों के गार्जियन बने डीएम, शादी से लेकर नौकरी तक का लिया जिम्मा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 10, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में कोरोना के चलते अनाथ हुए 27 बच्चों के पालन-पोषण का जिम्मा डीएम ने लिया है। इन बच्चों की पढ़ाई-लिखाई से लेकर शादी-ब्याह और रोजगार तक का दायित्व निभाएंगे। माता-पिता को खो चुके इन बच्चों की संपत्ति की सुरक्षा भी जिलाधिकारी के हवाले होगी ताकि कोई हड़प न सके। जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण मुश्किल में फंसे असुरक्षित, बेसहारा, अनाथ और असहाय बच्चों की सुरक्षा, सेहत और शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ऐसे बच्चों की देखभाल और सुरक्षा के लिए जिलाधिकारी, पुलिस, पंचायती राज तथा शहरों में स्थानीय निकायों तक की जिम्मेदारी तय की गई है। इन बेसहारा बच्चों के संरक्षक जिलाधिकारी होंगे। जिलाधिकारी पैतृक संपत्ति में बच्चे के अधिकार भी सुरक्षित करेंगे और यह देखेंगे कि संपत्ति न तो बेची जाए और न ही उस पर अवैध कब्जा हो। यह राजस्व विभाग की निगरानी में सुनिश्चित होना चाहिए।
    अनाथ हुए बच्चों को अगर उनके रिश्तेदार रखना चाहेंगे तो पालन-पोषण के लिए सरकार की तरफ 4,000 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। अगर बच्चे का कोई नहीं होगा या फिर कोई रखना नहीं चाहेगा तो उन बच्चों की पूरी देखभाल, खानपान और पढ़ाई, सब प्रशासन के हवाले होगी। बच्चे अगर पढ़ाई लायक होंगे तो उन्हें अटल और कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों में रखा जाएगा और अगर ज्यादा छोटे होंगे तो शिशु कल्याण केंद्र में रखकर उनकी देखभाल की जाएगी। बेटियों की शादी भी सरकारी खर्च पर ही कराई जाएगी।

    भेजी जा रही है सूची

    जिलाधिकारी ने बताया कि 27 बच्चों की सूची शासन को भेजी जा रही है। अगर और बच्चों की जानकारी सामने आएगी तो उन्हें भी सूची में शामिल करेंगे। इसके लिए ब्लाक में बीडीओ, आंगनबाड़ी कार्यकत्री और कोटेदारों को लगाया गया है। यह सभी अपने स्तर से जानकारी करेंगे और जहां भी अनाथ बच्चों की जानकारी मिलेगी उन्हें सूची में शामिल करने के साथ ही उन्हें सभी तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी।

    अनाथ हुए बच्चों में 9 कक्षा पांच से कक्षा आठ तक में प्रवेश योग्य हैं। इन बच्चों में लड़कों को अटल आवासीय विद्यालय तो लड़कियों को कस्तूरबा में प्रवेश दिलाया जाएगा। शेष बच्चों की अभी काउंसलिंग होगी उसके बाद उनके लिए व्यवस्थाएं की जाएंगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोदी कैबिनेट ने रेल यात्रा को और सुरक्षित और आरामदायक बनाने के लिए लिया ये निर्णय, दलहनी फसलों की एमएसपी बढ़ी
    Next Article जितिन प्रसाद ने कांंग्रेस छोड़ी, भाजपा में हुए शामिल

    Related Posts

    290 करोड़ के कथित बैंक लोन फ्रॉड में इडी की बड़ी कार्रवाई, कोहिनूर पावर से जुड़े 11 ठिकानों पर छापेमारी

    September 4, 2026

    भारत और बेल्जियम संबंधों की नई इबारत: अगले पांच वर्षों में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

    September 4, 2026

    मोबाइल छिनतई कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा, पुलिस ने लिया हिरासत में

    September 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    290 करोड़ के कथित बैंक लोन फ्रॉड में इडी की बड़ी कार्रवाई, कोहिनूर पावर से जुड़े 11 ठिकानों पर छापेमारी

    घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार।

    भारत और बेल्जियम संबंधों की नई इबारत: अगले पांच वर्षों में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

    शिक्षक दिवस- 5 सितम्बर, 2026

    पुस्तक समीक्षा: ‘समय के साथ’ – आनंद सिंह के लेखों का संग्रह, एक जरूरी किताब

    मोबाइल छिनतई कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा, पुलिस ने लिया हिरासत में

    मिथिला दलान में रक्तदान का संदेश

    जन्माष्टमी पर नन्हों ने सजाया कृष्णमय रंगमंच

    सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    टाटा पावर ने एनसीआर के बिजली ढांचे को दी मजबूती, 400 KV जलपुरा-खुरजा ट्रांसमिशन कॉरिडोर शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.