Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जितिन प्रसाद ने कांंग्रेस छोड़ी, भाजपा में हुए शामिल
    Breaking News Headlines राजनीति

    जितिन प्रसाद ने कांंग्रेस छोड़ी, भाजपा में हुए शामिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 10, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. पूर्व केंद्रीय मंत्री और युवा कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया. तीन दशक तक उनका परिवार कांग्रेस से जुड़ा रहा और उन्होंने बीजेपी में शामिल होते हुए खुद बताया कि आखिर उन्होंने कांग्रेस क्यों छोड़ी? उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले जितिन प्रसाद के पार्टी छोडऩे को कांग्रेस के लिए इसे एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है. आपको बता दें कि जितिन प्रसाद उन 23 नेताओं में शामिल थे, जिन्होंने पिछले साल कांग्रेस में सक्रिय नेतृत्व और संगठनात्मक चुनाव की मांग को लेकर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को चि_ी लिखी थी.

    जितिन प्रसाद ने बताया कि बीजेपी में शामिल होने का फैसला बहुत सोच समझकर लिया है. जिस दल (कांग्रेस) में था, वहां मुझे महसूस होने लगा कि हम लोग राजनीति करने लगे हैं. राजनीति एक माध्यम या दल एक माध्यम है लेकिन जब आप अपने लोगों के हितों की रक्षा नहीं कर सकते. अगर उनके लिए काम नहीं कर पाते हैं तो आपका उस दल में और राजनीति में रहने का क्या मकसद? यहीं मेरे मन में आया कि आप चाहे देश में हो, राज्य में हो या जिले में हों, अगर आप अपने लोगों का काम नहीं आ सकते, उनकी सहायता नहीं कर सकते हो तो फिर क्या फायदा. यही बात मुझे महसूस होने लगा था कि मैं वह काम कांग्रेस पार्टी में नहीं कर पा रहा हूं.

    मैं नहीं, मेरा काम बोलेगा

    उन्होंने कहा कि अब मैं बीजेपी में शामिल हो गया हूं जो इतना मजबूत संगठन है और मैं उसकी जरिए अब समाज सेवा करूंगा. अंत में उन्होंने कहा कि मैं ज्यादा बोलना नहीं चाहता हूं और अब मेरा काम बोलेगा. मैं बीजेपी कार्यकर्ता के रूप में सबका साथ, सबका विश्वास और एक भारत, श्रेष्ठ भारत के लिए काम करूंगा.

    पीयूष गोयल ने दिलाई बीजेपी की सदस्यता

    केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और भाजपा सांसद अनिल बलूनी की मौजूदगी में प्रसाद ने यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. बलूनी ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा की नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से प्रभावित होकर जितिन प्रसाद भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं. हम उनका स्वागत करते हैं. भाजपा में शामिल होने से पहले प्रसाद ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोरोना के चलते अनाथ हुए 27 बच्चों के गार्जियन बने डीएम, शादी से लेकर नौकरी तक का लिया जिम्मा
    Next Article ऑफिस का स्‍ट्रेस हो रहा है बेकाबू तो तुरंत करें ये काम

    Related Posts

    290 करोड़ के कथित बैंक लोन फ्रॉड में इडी की बड़ी कार्रवाई, कोहिनूर पावर से जुड़े 11 ठिकानों पर छापेमारी

    September 4, 2026

    भारत और बेल्जियम संबंधों की नई इबारत: अगले पांच वर्षों में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

    September 4, 2026

    मोबाइल छिनतई कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा, पुलिस ने लिया हिरासत में

    September 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    290 करोड़ के कथित बैंक लोन फ्रॉड में इडी की बड़ी कार्रवाई, कोहिनूर पावर से जुड़े 11 ठिकानों पर छापेमारी

    घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार।

    भारत और बेल्जियम संबंधों की नई इबारत: अगले पांच वर्षों में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

    शिक्षक दिवस- 5 सितम्बर, 2026

    पुस्तक समीक्षा: ‘समय के साथ’ – आनंद सिंह के लेखों का संग्रह, एक जरूरी किताब

    मोबाइल छिनतई कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा, पुलिस ने लिया हिरासत में

    मिथिला दलान में रक्तदान का संदेश

    जन्माष्टमी पर नन्हों ने सजाया कृष्णमय रंगमंच

    सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    टाटा पावर ने एनसीआर के बिजली ढांचे को दी मजबूती, 400 KV जलपुरा-खुरजा ट्रांसमिशन कॉरिडोर शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.