Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ऑफिस का स्‍ट्रेस हो रहा है बेकाबू तो तुरंत करें ये काम
    Headlines

    ऑफिस का स्‍ट्रेस हो रहा है बेकाबू तो तुरंत करें ये काम

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 10, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ऑफिस के काम से स्‍ट्रेस और एनक्‍साइटी होना एक सामान्‍य सी बात होती है लेकिन जब से कोरोना की वजह से होम ऑफिस का कल्‍चर बढ़ा है और लोग घर से दफ्तर का काम निपटा रहे हैं, लोगों पर तनाव अधिक हावी होता दिख रहा है. दरअसल घर के माहौल में दफ्तर की जरूरी चीजों को निपटाना सुनने में तो आसान लगता है लेकिन बेहतर माहौल और अकेलेपन की वजह से इस स्‍ट्रेस को हैंडल करना कई लोगों के लिए मुश्किलों भरा हो गया है. तनाव की वजह से ना तो वे बेहतर परफॉर्म कर पा रहे हैं और ना ही पर्सनल लाइफ ही अच्‍छी तरह जी पा रहे हैं. अगर आप भी इस तरह की समस्‍याओं से जूझ रहे हैं तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नही. यहां हम आपको ऐसे उपाय बता रहे हैं जो आपको चिंता और डर को दो मिनट में गायब कर सकता है और आप बेहतर तरीके से काम कर सकते हैं.

    1.पानी पिएं

    काम के दौरान चिंता होने पर परेशान बिलकुल भी ना हों बल्कि आप अपनी जगह से उठें और हल्का ठंडा पानी पीएं. पानी आपके शरीर को हाइड्रेट करेगा जिससे आपका ब्रेन शांत होगा और यह बेहतर तरीके से काम करेगा.

    2.ब्रेक लें

    लगातार एक जगह पर काम करते रहने से कई बार स्‍ट्रेस लेवल आउट ऑफ कंट्रोल हो जाता है. ऐसे में ऑफिस के काम से बीच बीच में ब्रेक लें और थोड़ा इधर उधर परिवार वालों से बात करें. एक ही जगह पर अधिक देर तक बैठे रहने से शारीरिक गतिविधि कम हो जाती है और दिमाग की कार्यक्षमता भी घट जाती है.

    3.हेल्‍दी डाइट लें

    चिंता और तनाव को कम करना है तो अपने भोजन में हेल्‍दी चीजों को शामिल करें. इससे शरीर ताकतवर बनेगा और टेंशन भी कम होगा. हेल्‍दी डाइट दिमाग और शरीर दोनों को जरूरी पोषण देते हैं और आप ऊर्जावान महसूस करते हैं. ऐसे में जब भी स्‍ट्रेस हो तो अपना फेवरेट फल,नट्स, आदि का सेवन करें.

    4.एसेंशियल ऑयल्‍स का करें प्रयोग

    काम के दौरान अपने आस पास एसेंशियल ऑयल्स छिड़क सकते हैं. स्‍ट्रेस को दूर करने में लैवेंडर, सिट्रस, ओरेंज या सेंडलवुड का एसेंशियल ऑयल बहुत काम आता है और दिमाग को शांत करने में आपकी मदद करता है.

    5.हल्‍का मसाज करें

    अगर आपको ऑफिस के काम की चिंता हो रही है तो एक छोटा-सा ब्रेक लें और अपनी हथेलियों, पीठ, कंधों, गर्दन या सिर आदि पर हल्‍का मसाज करें. इसके लिए आप घर वालों की मदद ले सकते हैं. आपकी चिंता गायब हो जाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजितिन प्रसाद ने कांंग्रेस छोड़ी, भाजपा में हुए शामिल
    Next Article पहली ही बारिश में पानी-पानी हुई मुंबई, सड़कें बनी तालाब, रेलवे ने जारी किया अलर्ट

    Related Posts

    290 करोड़ के कथित बैंक लोन फ्रॉड में इडी की बड़ी कार्रवाई, कोहिनूर पावर से जुड़े 11 ठिकानों पर छापेमारी

    September 4, 2026

    भारत और बेल्जियम संबंधों की नई इबारत: अगले पांच वर्षों में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

    September 4, 2026

    मोबाइल छिनतई कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा, पुलिस ने लिया हिरासत में

    September 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    290 करोड़ के कथित बैंक लोन फ्रॉड में इडी की बड़ी कार्रवाई, कोहिनूर पावर से जुड़े 11 ठिकानों पर छापेमारी

    घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार।

    भारत और बेल्जियम संबंधों की नई इबारत: अगले पांच वर्षों में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

    शिक्षक दिवस- 5 सितम्बर, 2026

    पुस्तक समीक्षा: ‘समय के साथ’ – आनंद सिंह के लेखों का संग्रह, एक जरूरी किताब

    मोबाइल छिनतई कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा, पुलिस ने लिया हिरासत में

    मिथिला दलान में रक्तदान का संदेश

    जन्माष्टमी पर नन्हों ने सजाया कृष्णमय रंगमंच

    सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    टाटा पावर ने एनसीआर के बिजली ढांचे को दी मजबूती, 400 KV जलपुरा-खुरजा ट्रांसमिशन कॉरिडोर शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.