Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चित्रकूट में 5 लाख का इनामी डकैत गौरी यादव को STF ने मुठभेड़ में किया ढेर
    Breaking News Headlines अपराध उत्तर प्रदेश

    चित्रकूट में 5 लाख का इनामी डकैत गौरी यादव को STF ने मुठभेड़ में किया ढेर

    News DeskBy News DeskOctober 30, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चित्रकूट. आगामी यूपी विधानसभा चुनावों से पहले यूपी एसटीएफ ने चित्रकूट में बड़ी कार्रवाई करते हुए 5.5 लाख के इनामी डकैत गौरी यादव को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया है. मारा गया डकैत 5.5 लाख का इनामी था. डकैत गौरी यादव के पास से AK- 47 राइफल और तमाम असलहे बरामद हुए है. बताया जा रहा है कि यूपी और एमपी सरकार में इस डकैत पर इनाम घोषित है. बता दें कि गौरी यादव बीहड़ का इकलौता बड़ा डकैत था जिसपर साढ़े पांच लाख का इनाम घोषित होने के बाद अब वह कुख्यात ददुआ, ठोकिया, रागिया की श्रेणी का डकैत हो गया था.

    गौरी यादव के उत्तर प्रदेश में छिपे होने की सूचना पर एसटीएफ ने तलाश शुरू की. एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश के मुताबिक डकैत गोरी यादव के पास से एक AK- 47 राइफल और भारी मात्रा में असलह और कारतूस बरामद किया गया है. इनकी तलाश काफी दिनों से चल रही थी.

    50 से ज्यादा मामले थे दर्ज

    गौरी यादव पर यूपी और एमपी के विभिन्न थानों में हत्या, अपहरण, फिरौती मांगने और सरकारी काम में बाधा डालने के लगभग 50 से ज्यादा मामले दर्ज हैं. गौरी यादव चित्रकूट के बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के गांव बेलहरी का निवासी है. जिसकी तलाश में यूपी और एमपी की पुलिस लंबे समय से लगी थी. कुख्यात डकैत गौरी यादव ने करीब बीस साल पहले अपराध की दुनिया में कदम रखा था. साल 2013 में दिल्ली पुलिस के दारोगा की हत्या के बाद वह सुर्खियों में आया था.

    बता दें कि साल 2008 में एसटीएफ ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था. दो साल बाद जेल में रहने के बाद उसने फिर से लूटपाट शुरू कर दी. 2013 में दिल्ली पुलिस बिलहरी गांव में दबिश देने गई थी. इसी दौरान गौरी यादव ने दिल्ली पुलिस के दारोगा की गोली मारकर हत्या कर दी थी और सरकारी रिवाल्वर लूटकर फरार हो गया था. बताया जाता है कि गौरी यादव तेंदू पत्ता तोड़ान में वह चौथ वसूली करता था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआज पृथ्‍वी से टकरा सकता है सूरज के केंद्र से निकला तेज तूफान, यहां दिखेगा असर
    Next Article पुनीत के निधन से एक फैन ने की आत्महत्या, दो की हार्ट अटैक से मौत

    Related Posts

    अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा ने अर्पित की श्रद्धांजलि

    August 16, 2026

    गालुडीह में 11 किलो गांजा बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

    August 16, 2026

    शिक्षण संस्थानों व रजक समाज ने हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

    August 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा ने अर्पित की श्रद्धांजलि

    गालुडीह में 11 किलो गांजा बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

    शिक्षण संस्थानों व रजक समाज ने हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

    कांग्रेस कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा, शहीदों के त्याग को किया नमन

    खनन-खनिज अधिनियम के विरोध में आंदोलन की तैयारी, झामुमो ने केंद्र को दी चेतावनी

    स्वतंत्रता दिवस पर पोटका विधायक संजीव सरदार ने विभिन्न स्थानों पर किया ध्वजारोहण, कई कार्यक्रमों में हुए शामिल

    अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर नारायण आईटीआई में श्रद्धांजलि

    डिजिटल हुई रामगढ़िया सभा वेबसाइट लांच, मिलेगा इतिहास, वर्तमान और मेट्रिमोनियल 

    सोना देवी विश्वविद्यालय में उत्साह से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, कुलाधिपति प्रभाकर सिंह ने कहा- राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर चलें

    80वें स्वतंत्रता दिवस पर नारायण प्राइवेट आईटीआई में ध्वजारोहण, ग्रामीण विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.