Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आज पृथ्‍वी से टकरा सकता है सूरज के केंद्र से निकला तेज तूफान, यहां दिखेगा असर
    Breaking News Headlines

    आज पृथ्‍वी से टकरा सकता है सूरज के केंद्र से निकला तेज तूफान, यहां दिखेगा असर

    News DeskBy News DeskOctober 30, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. नासा के सोलर डायनेमिक्स ऑब्जर्वेटरी ने सूर्य से निकलने वाली तेज चमक को कैप्चर किया है. ये एक बड़े तूफान का संकेत है जिसके चलते GPS सिग्नल बाधित हो सकते हैं. बताया जा रहा है कि ये तूफान आज यानी शनिवार को पृथ्वी से टकरा सकता है.नासा ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि सूर्य ने गुरुवार को सुबह 11.35 बजे X1 कैटेगरी की एक चमक का उत्सर्जन किया, जो अब तक की सबसे तीव्र तीव्रता है. नासा ने बताया है कि ये तेज चमक R2887 सनस्पॉट से आ रही है. वहीं, स्पेसवेदर डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक ये तेज सौर तूफान सूरज के केंद्र से आ रहा है और इसकी तेज रोशनी सीधे पृथ्वी पर पड़ेगी.X1 कैटेगरी में रखे गए यह सौर तूफान आज पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र से टकरा सकता है. इस विस्फोट से बनने वाले सोलर फ्लेयर्स अस्थायी रूप से संचार और नेविगेशन ब्लैकआउट का कारण बन सकते हैं. बताया जा रहा है कि इसका असर दक्षिण अमेरिका में देखा जा सकता है.बताया जा रहा है कि ये तेज सौर तूफान रेडिएशन का शक्तिशाली विस्फोट है, हालांकि इससे इंसानों को नुकसान नहीं पहुंच सकता. बताया ये भी जा रहा है कि इसकी इतनी तेज चमक होगी कि इससे वातावरण के वो लेयर प्रभावित हो सकते हैं जिनमें जीपीएस और कम्यूनिकेशन सिग्नल ट्रैवल करते हैं.

    इससे पहले, अमेरिका के नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (एनओएए) के तहत आने वाले अंतरिक्ष मौसम भविष्यवाणी केंद्र ने शुक्रवार को एक सौर तूफान को लेकर चेतावनी जारी की थी. सेंटर ने कहा था कि गुरुवार देर रात सूर्य से होने वाले कोरोनल मास इजेक्शन (सीएमई) के बाद 30 अक्टूबर को ये तूफान आ सकता है. जिसके धरती से टकराने का खतरा है. कोरोनल मास इजेक्शन यानी सीएमई सूर्य की सतह पर होने वाले सबसे बड़े विस्फोटों में से एक को कहते है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 14 हजार केस दर्ज, 549 की मौत
    Next Article चित्रकूट में 5 लाख का इनामी डकैत गौरी यादव को STF ने मुठभेड़ में किया ढेर

    Related Posts

    यह संघ कार्यालय पर नहीं, राष्ट्रवादी विचार पर हमला है’ – अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, झारखंड

    June 17, 2026

    आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला…. SIT के गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़े : रघुवर दास

    June 17, 2026

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यह संघ कार्यालय पर नहीं, राष्ट्रवादी विचार पर हमला है’ – अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, झारखंड

    आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला…. SIT के गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़े : रघुवर दास

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    पेट्रोल छिड़ककर वाइन शॉप में लगाई आग, फिर मोबाइल से बनाया वीडियो, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

    पाकुड़ हिरणपुर में ब्राउन शुगर और गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    खेल और शिक्षा जगत में चार दशक की सेवाओं के लिए श्याम कुमार शर्मा को मानद डॉक्टरेट उपाधि

    16 साल तक पर्यटकों की पसंद रही अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन, टाटा जू में शोक

    साहब’ कुर्सी पर ठीक से जमे भी नहीं कि गुलदस्ता ब्रिगेड स्वागत के लिए हाज़िर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.