Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री ने कर्पूरी ठाकुर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी
    Headlines उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री ने कर्पूरी ठाकुर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री ने कर्पूरी ठाकुर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी।

    आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, सामाजिक न्याय के पुरोधा, ‘जननायक’ कर्पूरी ठाकुर जी शोषित और वंचित वर्ग के अधिकारों के लिए आजीवन प्रतिबद्ध रहे।’’

     

     

    उन्होंने लिखा, ‘‘सामाजिक समता के लिए उनका संघर्ष और लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। आज उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।’’

    उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘‘गरीबों, पिछड़ों व वंचितों की सशक्त आवाज, सामाजिक समरसता के प्रतीक एवं कुशल राजनीतिज्ञ, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, भारतरत्न से सम्मानित जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।’’

     

     

    कर्पूरी ठाकुर का जन्म 24 जनवरी, 1924 को ब्रिटिश शासन काल में समस्तीपुर जिले के पितौंझिया गांव में हुआ था, जिसे अब ‘कर्पूरीग्राम’ कहा जाता है। आज ही के दिन 17 फरवरी, 1988 को पटना में उनका निधन हुआ था।

    कर्पूरी ठाकुर एक स्वतंत्रता सेनानी, दूरदर्शी राजनेता तथा किसानों, महिलाओं और समाज के वंचित वर्गों के हितैषी थे। जनहित के कार्यों के कारण उन्हें ‘जननायक’ कहकर संबोधित किया जाता है। उनका जीवन लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने और भारत के संविधान में निहित स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के सिद्धांतों को व्यवहार में उतारने के अथक प्रयास की मिसाल है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार के सिवान, आसपास के जिलों में भूकंप के हल्के झटके
    Next Article असम विधानसभा का सत्र राजधानी के बाहर पहली बार कोकराझार में आयोजित

    Related Posts

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    November 12, 2026

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    November 12, 2026

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    *फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुईं विधायक सविता महतो, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    सोहराय की उमंग के बीच मौत का कहर, सड़क हादसे में दो युवकों की गई जान

    आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को राष्ट्रीय पहचान मिलना ऐतिहासिक कदम : चम्पाई सोरेन

    ईएलसी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, मतदाता जागरूकता का मिला संदेश

    छठ घाटों के डेंजर जोन में बैरिकेडिंग अनिवार्य, सुरक्षा में नहीं हो चूक : एसपी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.