Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार के सिवान, आसपास के जिलों में भूकंप के हल्के झटके
    Headlines पटना बिहार

    बिहार के सिवान, आसपास के जिलों में भूकंप के हल्के झटके

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 17, 2025No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बिहार के सिवान, आसपास के जिलों में भूकंप के हल्के झटके

    पटना:बिहार के सिवान और उसके आसपास के जिलों में सोमवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।

    बिहार आपदा प्रबंधन विभाग (डीएमडी) के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा, ‘‘ भूकंप से संपत्ति या जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।’’

     

     

    सिवान में भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई और वे इमारतों से बाहर निकल आए। आसपास के जिलों में भी लोग भूकंप से घबराकर सड़कों पर आ गए।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग के पटना कार्यालय के मौसम वैज्ञानिक कुमार गौरव ने बताया कि सोमवार सुबह आठ बजकर दो मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.0 मापी गई। भूकंप का केंद्र सिवान में 10 किलोमीटर की गहराई पर था।

     

     

    सिवान के पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने बताया कि भूकंप के कारण अभी तक जान-माल की क्षति की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

    भूकंप के झटके दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में भी महसूस किए गए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article‘इस तरह के झटके पहले कभी नहीं महसूस किए’: दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के बाद घबराए लोगों ने कहा
    Next Article उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री ने कर्पूरी ठाकुर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

    Related Posts

    दिल्ली में भारी बारिश से मचा हाहाकार, रेड अलर्ट के बीच सड़कें जलमग्न, 18 उड़ानें रद्द, 146 लेट

    August 25, 2026

    हिमाचल के ऊना में बड़ा सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरा वाहन खाई में गिरा, 50 घायल, कई गंभीर

    August 25, 2026

    तमिलनाडु : सीएम विजय का बड़ा ऐलान, 3 फ्री एलपीजी सिलेंडर, महिलाओं के लिए फ्री बस सफर

    August 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में भारी बारिश से मचा हाहाकार, रेड अलर्ट के बीच सड़कें जलमग्न, 18 उड़ानें रद्द, 146 लेट

    हिमाचल के ऊना में बड़ा सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरा वाहन खाई में गिरा, 50 घायल, कई गंभीर

    तमिलनाडु : सीएम विजय का बड़ा ऐलान, 3 फ्री एलपीजी सिलेंडर, महिलाओं के लिए फ्री बस सफर

    अर्जेंटीना ने भारत का विश्व कप सपना तोड़ा, 3-5 की हार के साथ सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हुई टीम इंडिया

    सीजेपी का दिल्ली में बड़े मार्च का ऐलान : 5 सितम्बर से फिर गूंजेगी छात्रों की आवाज

    छायानगर में युवक का शव मिलने से सनसनी, गला दबाकर हत्या की आशंका

    ग्राम सभा के फैसले के बाद खत्म हुआ तुमसा का गतिरोध

    हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा कालीमाटी रोड, भक्ति में झूमा जमशेदपुर

    आरोप हैं तो प्रमाण दें, आस्था स्थल को कठघरे में खड़ा न करें : सारना उमूल समिति

    उपायुक्त ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा में दवा, उपकरण, बिजली और कर्मियों की मौजूदगी पर कसा शिकंजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.