Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अयोध्या के बाद अब मथुरा-वृंदावन में ब्राह्मण सम्मेलन करेगी बसपा
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    अयोध्या के बाद अब मथुरा-वृंदावन में ब्राह्मण सम्मेलन करेगी बसपा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 27, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रयागराज. बीएसपी भी अब सॉफ्ट हिन्दुत्व की राह पर चल पड़ी है. कभी ब्राह्मणों को मनुवादी बताने और भगवान राम के नाम से भी परहेज करने वाली बहुजन समाज पार्टी ने न केवल भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या से ब्राह्मण सम्मेलनों (Brahmin Sammelan) की शुरुआत की है. वहीं अब बसपा कान्हा की नगरी मथुरा भी जाने को बेताब दिख रही है. प्रयागराज के गंगापार इलाके के हंडिया विधानसभा क्षेत्र के सैदाबाद में प्रबुद्ध जन विचार गोष्ठी में शिरकत करने पहुंचे बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चन्द्र मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मणों को एकजुट करने का उनका अभियान अब थमने वाला नहीं है. उन्होंने कहा है कि बसपा का ये अभियान लगातार 75 जिलों में जारी रहेगा.

    मिश्रा ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि बसपा ने प्रबुद्ध जन सम्मेलन की शुरुआत, जहां भगवान राम की नगरी अयोध्या से की है. वहीं दूसरे चरण की शुरुआत अगस्त माह में कान्हा की नगरी मथुरा और वृन्दावन से होगी. उन्होंने कहा कि बांके बिहारी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद एक अगस्त से दूसरे चरण के सम्मेलनों की शुरुआत की जायेगी. उन्होंने योगी सरकार में ब्राह्मणों के उत्पीड़न का आरोप भी लगाया है. बसपा महासचिव के इस बयान के बाद अब मथुरा और वृन्दावन को लेकर सियासत तेज हो सकती है, क्योंकि चुनाव से पहले सभी राजनीतिक पार्टियां हिन्दुत्व के ऐजेण्डे पर लौटने को आतुर दिख रही हैं. वहीं 13 फीसदी ब्राह्मण वोटरों को भी एकजुट करने की कोशिशों में जुटी हैं.

    सपा भी ब्राह्मणों को एकजुट करने में जुटी

    बसपा को उम्मीद है कि सॉफ्ट हिन्दुत्व के ऐजेण्डे पर आगे चलकर वह सोशल इंजीनिजरिंग के जरिए एकबार फिर से यूपी की सत्ता पर काबिज हो सकती है. तो वहीं बसपा के बाद अब सपा भी 22 अगस्त से सिद्धार्थनगर से ब्राह्मणों को एकजुट करने के लिए अभियान शुरु करने जा रही है.

    मथुरा-वृन्दावन के विकास को लेकर घेरा

    बसपा के राष्ट्रीय महासचिव ने मथुरा वृन्दावन के विकास को लेकर भी बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार ने कान्हा की नगरी की उपेक्षा की है. उन्होंने दावा किया है कि बसपा की सरकार रहते मथुरा वृन्दावन में तत्कालीन सीएम और बसपा सुप्रीमो मायावती जमकर विकास कराया है. उन्होंने कहा कि मायावती ने वृन्दावन में साढ़े पांच सौ करोड़ रुपये से विकास कार्य कराये हैं. बसपा महासचिव ने कहा कि वृन्दावन में बसपा सरकार ने विधवा आश्रम, मेडिकल कॉलेज, अस्पताल और लड़कियों के लिए स्कूल खोले हैं. इसके साथ ही सीवर लाइन समेत पूरे वृन्दावन का समग्र विकास किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयेदियुरप्पा के इस्तीफे से नाराज धर्माचार्य, 5000 लिंगायत मठों के प्रमुख बोले फैसला गलत; बीजेपी को इसका नतीजा भुगतना पड़ेगा
    Next Article आलोचना से घबरा कर सहारनपुर के मुफ्ती अब्दुल लतीफ ने मांगी माफी :धर्म चंद्र पोद्दार

    Related Posts

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    June 25, 2026

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    June 25, 2026

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का विधायक संजीव सरदार ने किया औचक निरीक्षण, भोजन, पानी और छात्रावास की व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    PVUNL की बड़ी उपलब्धि: 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक संचालन शुरू, 7 माह में 1600 मेगावाट राष्ट्र को समर्पित

    राज रंग: एक तस्वीर और सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    मार्शल साहब: जिनकी विरासत में आज भी सांस लेता है जमशेदपुर

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.