Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आलोचना से घबरा कर सहारनपुर के मुफ्ती अब्दुल लतीफ ने मांगी माफी :धर्म चंद्र पोद्दार
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश झारखंड धर्म राजनीति राष्ट्रीय

    आलोचना से घबरा कर सहारनपुर के मुफ्ती अब्दुल लतीफ ने मांगी माफी :धर्म चंद्र पोद्दार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 27, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आलोचना से घबरा कर सहारनपुर के मुफ्ती अब्दुल लतीफ ने मांगी माफी :धर्म चंद्र पोद्दार

    भारतीय जन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने कहा है कि कल हमारे द्वारा किये गये आलोचना से घबरा कर सहारनपुर के मुफ्ती अब्दुल लतीफ के पूर्व में दिए गए बयान ” बद्रीनाथ धाम जो है वे बदरुद्दीन शाह है हिंदुओं को चाहिए कि वह स्थान मुसलमानों को सौंप दें ” पर अब माफी मांगी है । ज्ञात हो कि मुफ्ती अब्दुल लतीफ सहारनपुर के दारुल उलूम नेसुवा नामक संस्थान के वाइस चांसलर हैं जिससे लगता है वे पढ़े लिखे व्यक्ति है फिर भी ऐसी हरकत करते है । इसके पूर्व भी यह महाशय नबम्बर २०१७ में भी अपने बयान के लिए माफी माँग चुके है | क्या इस्लाम यही शिक्षा देता है , पहले किसी की हत्या कर दो फिर माफी माँग लो?

    २०१७ के बाद उन्होंने हाल के दिनों में फिर से वही काम किया और अब सफाई में इनका कहना है कि अभी किन्ही असामाजिक तत्वों ने इस वीडियो को फिर से यूट्यूब में डालकर वायरल करने का काम किया है । फिर भी वह पुन: माफी मांगते हैं ।

    श्री पोद्दार ने प्रश्न उठाया है कि मुफ्ती साहब यह बताने का कष्ट करें कि वे असामाजिक तत्व कौन हैं ? उनकी गिरफ्तारी करवाने के लिए मुफ्ती साहब क्या कर रहे हैं ?

    श्री पोद्दार ने कहा कि मुफ्ती साहब इस देश के माहौल को बिगाड़ने का काम कर रहे है ऐसे व्यक्ति को खुला छोड़ना देश और समाज के लिए घातक है |

    मै भारत सरकार से माँग करता हूँ ऐसे व्यक्ति को तत्काल गिरफ्तार कर कारागर में डालें या पागलखाने भेज दें ।

    श्री पोद्दार ने एक बात की ओर ध्यान दिलवाया है कि अचरज की बात है कि माफी मांगते समय भी मुफ्ती साहब का यह कहना कि ‘मैं भारतीय भाइयों से माफी मांगता हूं’ ।
    मुफ्ती साहब को चाहिए कि यह बताएं कि वे भारतीय नहीं है क्या ?
    यह भी बताएं कि वे किस देश के नागरिक हैं। इस बात को क्यों भूल जाते हैं कि वे एक संस्थान के वाइस चांसलर है ।
    उनको अपने पद की गरिमा को समझना चाहिए ।
    इस प्रकार से बयानबाजी करके पूरे हिंदू समाज को उन्होंने विचलित करने का काम किया है । यही अगर किसी अन्य धर्मावलंबियों के साथ हुआ होता तो अभी तक भारत में कितनी चिल्ल-पौं हो जाती ।

    श्री पोद्दार ने उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री महंत योगी नाथ जी से आग्रह किया है कि इस प्रकार के बड़बोलेपन वाले मुफ्ती साहब की तुरंत गिरफ्तारी करके उन पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए ।
    इस प्रकार के लोगों को यूं ही छोड़ देना भविष्य के लिए बहुत बड़ा खतरा रहेगा ।

    यह जानकारी भारतीय जन महासभा के द्वारा जारी की गई एक विज्ञप्ति में दी गई है

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअयोध्या के बाद अब मथुरा-वृंदावन में ब्राह्मण सम्मेलन करेगी बसपा
    Next Article विधायक सरयू राय ने 7 योजनाओं का किया उद्घाटन

    Related Posts

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का विधायक संजीव सरदार ने किया औचक निरीक्षण, भोजन, पानी और छात्रावास की व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

    June 25, 2026

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    June 25, 2026

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का विधायक संजीव सरदार ने किया औचक निरीक्षण, भोजन, पानी और छात्रावास की व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    PVUNL की बड़ी उपलब्धि: 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक संचालन शुरू, 7 माह में 1600 मेगावाट राष्ट्र को समर्पित

    राज रंग: एक तस्वीर और सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    मार्शल साहब: जिनकी विरासत में आज भी सांस लेता है जमशेदपुर

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.