Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उप्र: सर्राफा दुकान से डेढ़ करोड़ रुपये के जेवरात लूटने के आरोपी तीन बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
    Headlines उत्तर प्रदेश

    उप्र: सर्राफा दुकान से डेढ़ करोड़ रुपये के जेवरात लूटने के आरोपी तीन बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    उप्र: सर्राफा दुकान से डेढ़ करोड़ रुपये के जेवरात लूटने के आरोपी तीन बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

    सुलतानपुर : उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र में पिछले बुधवार को एक सर्राफा व्यवसायी की दुकान से करीब डेढ़ करोड़ रुपये के जेवरात की लूट के आरोपी तीन बदमाशों को पुलिस ने मंगलवार की भोर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में तीनों लुटेरों के साथ-साथ एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गया।

     

     

    पुलिस अधीक्षक (एसपी) सोमेन बर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने भोर करीब साढ़े तीन बजे कोतवाली नगर के इमिलिया में तीन लोगों को घेरकर उन्हें रोकने की कोशिश की। इस पर उन्होंने पुलिस पर गोलियां चलायीं। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान तीनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गये। मुठभेड़ में पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के सिपाही शैलेश राजभर के भी पैर में गोली लग गई।

     

     

    उन्होंने बताया कि बदमाशों की शिनाख्त सचिन सिंह, पुष्पेंद्र और त्रिभुवन के रूप में हुई है। तीनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी सिपाही का भी उपचार कराया जा रहा है।

    कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित चौक ठठेरी बाजार में पिछले बुधवार को सर्राफा व्यवसायी भरत जी सोनी की दुकान से लगभग डेढ़ करोड़ रुपये के जेवरात लूट लिये गये थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनियमित यात्रा करने वाले मणिपुर का ‘मानवीय’ दौरा कब करेंगे : कांग्रेस का मोदी पर कटाक्ष
    Next Article तेलंगाना बाढ़ प्रकोप: मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी आज भी प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे

    Related Posts

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    November 13, 2026

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.