Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नियमित यात्रा करने वाले मणिपुर का ‘मानवीय’ दौरा कब करेंगे : कांग्रेस का मोदी पर कटाक्ष
    Headlines राजनीति

    नियमित यात्रा करने वाले मणिपुर का ‘मानवीय’ दौरा कब करेंगे : कांग्रेस का मोदी पर कटाक्ष

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    नियमित यात्रा करने वाले मणिपुर का ‘मानवीय’ दौरा कब करेंगे : कांग्रेस का मोदी पर कटाक्ष
    नयी दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ब्रुनेई और सिंगापुर की यात्रा पर जाने के मद्देनजर कांग्रेस ने मंगलवार को उन पर कटाक्ष करते हुए सवाल किया कि ‘‘लगातार यात्रा करने वाले हमारे’’ नेता अशांत राज्य मणिपुर का ‘‘मानवीय’’ दौरा कब करेंगे।

    प्रधानमंत्री मोदी ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसन-अल-बोल्किया के निमंत्रण पर तीन और चार सितंबर को ब्रुनेई की यात्रा पर जाएंगे, जहां वह सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा करेंगे।

     

     

    मोदी सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के निमंत्रण पर चार और पांच सितंबर को उस देश की भी यात्रा करेंगे।

    कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, ‘‘ ‘नॉन-बायोलॉजिकल’ प्रधानमंत्री ब्रुनेई की यात्रा कर रहे हैं जिसे ‘ऐतिहासिक’ यात्रा के रूप में पेश किया जा रहा है। इसके बाद वह सिंगापुर जाएंगे। यात्रा के लिए लगातार उड़ान भरते रहने वाले अशांत राज्य मणिपुर की ‘मानवीय’ यात्रा कब करेंगे?’’

    उन्होंने कहा कि मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के दावों के विपरीत राज्य में स्थिति बहुत तनावपूर्ण है।

     

     

     

    रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मणिपुर में हिंसा भड़के आज ठीक 16 महीने बीत गए। इस हिंसा में सैकड़ों लोगों की मौत हुई और हजारों लोग विस्थापित हो गए, जो राहत शिविरों में दयनीय स्थिति में रह रहे हैं।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘इस पर भरोसा नहीं होता कि नरेन्द्र मोदी को राज्य में जाने का अभी तक समय नहीं मिला या वह राजनीतिक दलों, नागरिक समाज समूहों और लोगों से बातचीत करने के इच्छुक नहीं हैं।’’

    रमेश ने अपनी पोस्ट में एक मीडिया रिपोर्ट को भी ‘टैग’ किया, जिसमें मेइती और कुकी-जोमी समुदायों के बीच की खाई को पाटने के लिए बीरेन सिंह द्वारा नियुक्त एक दूत के हवाले से कहा गया है कि ‘‘हिंसा और ऐसे माहौल के बीच मध्यस्थता करना मुश्किल है जो बातचीत के लिए अनुकूल नहीं है।’’

    कांग्रेस ने शुक्रवार को भी सवाल किया था कि जब प्रधानमंत्री पूरी दुनिया में जा रहे हैं तो वह हिंसा प्रभावित मणिपुर का दौरा करके शांति की स्थापना की पहल क्यों नहीं कर सकते।

     

     

     

    रमेश ने कहा था कि मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ‘‘अपनी विश्वसनीयता खो चुके हैं’’ और उनके रहते हालात में बेहतरी नहीं आ सकती।

    इससे पहले, बीरेन सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में कहा था कि केंद्र की मदद से राज्य में छह महीने में पूर्ण शांति बहाल की जाएगी। साथ ही, पद छोड़ने से इनकार करते हुए सिंह ने कहा था कि उन्होंने न तो कोई अपराध किया है और न ही कोई घोटाला किया है।

    मणिपुर में मेइती और कुकी समुदायों के बीच हिंसा में पिछले वर्ष मई से 200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वर्णरेखा परियोजना में बड़े बाबू की  गोली मारकर हत्या सनसनी 
    Next Article उप्र: सर्राफा दुकान से डेढ़ करोड़ रुपये के जेवरात लूटने के आरोपी तीन बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

    Related Posts

    राजनगर में 6 किलोमीटर सड़क निर्माण का शिलान्यास, चम्पाई सोरेन बोले- गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना लक्ष्य

    June 3, 2026

    लक्ष्मीनगर स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर भड़कीं विधायक पूर्णिमा साहू, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश

    June 3, 2026

    दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग से मिले अमरप्रीत सिंह काले, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजनगर में 6 किलोमीटर सड़क निर्माण का शिलान्यास, चम्पाई सोरेन बोले- गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना लक्ष्य

    लक्ष्मीनगर स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर भड़कीं विधायक पूर्णिमा साहू, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश

    दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग से मिले अमरप्रीत सिंह काले, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

    जमशेदपुर में ADG ने की कोल्हान क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था की समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

    जामताड़ा में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण संपन्न

    विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सभी पात्र मतदाताओं को जोड़ने पर जोर

    स्पॉन्सरशिप योजना से अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों को जोड़ने के निर्देश

    विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में उपायुक्त के निर्देश, मत्स्य पालन, दुग्ध उत्पादन और किसानों पर विशेष फोकस

    नगरी गांव में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, चार ट्रैक्टर जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.