Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूपी के इटावा में सड़क किनारे बैठे 11 लोगों को ट्रक ने कुचला, 3 की मौतयूपी के इटावा में सड़क किनारे बैठे 11 लोगों को ट्रक ने कुचला, 3 की मौत
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    यूपी के इटावा में सड़क किनारे बैठे 11 लोगों को ट्रक ने कुचला, 3 की मौतयूपी के इटावा में सड़क किनारे बैठे 11 लोगों को ट्रक ने कुचला, 3 की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 12, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इटावा. उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बेकाबू ट्रक ने सड़क के किनारे बैठे 11 लोगों को रौंद दिया. इस हादसे में 3 लोगों मौत हो गई, जबकि 8 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. बकेवर थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे के बाद सभी को उपचार के लिए मुख्यालय भेजा गया, जहां उपचार के दौरान तीन की मौत हो गई है जब कि अन्य को इटावा और सैफई में भर्ती कराया गया है. यह सड़क हादसा सोमवार तड़के तकरीबन 4 बजे हुआ.

    इस हादसे मे बुद्वि सिंह (50), दीपक (25) और एक अज्ञात की मौत हो गई है, जबकि रूपा (40), रिंकी (19), सीमा (22), प्रीति (19), आठ माह की रिया, सदीप (30) और प्रमोद (25) गंभीर रूप से घायल हो गये. एक घायल की पहचान नहीं हो सकी है. हादसे के शिकार सभी लोग दिल्ली से झांसी पंचायत चुनाव में वोट डालने के लिए अपने-अपने गांव जा रहे थे. सभी झांसी के अलग-अलग गांव में वोट डालने के लिए दिल्ली से रात को किराये की गाड़ी करके चले थे, लेकिन सोमवार तड़के यह हादसा हो गया. सभी घायलों को मुख्यालय के डाक्टर भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया है. इनमें से कई घायलों को बेहतर उपचार के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी भेजा गया है.

    इस हादसे को अंजाम देने वाला बेकाबू ट्रक का कोई सुराग नहीं लग पाया है. सड़क दुर्घटना में घायल लोगों ने बताया कि उनकी कार का टायर पंचर हो गया था, जिसके बाद वे सभी टायर बदलने के लिए कार से बाहर निकलकर बैठे हुए थे, तभी एक बेकाबू ट्रक सभी को कुचल कर चला गया. हादसे के शिकार लोग दिल्ली से झांसी अपने घर पंचायत चुनाव में वोट डालने जा रहे थे. डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ पीयूष त्रिपाठी ने बताया कि बकेवर थाना क्षेत्र के अंतगज़्त आजाद होटल के पास हुई इस घटना के बाद यहां जिन घायलों को लाया गया, उनमें से तीन की मौत हो गई है और अन्य का उपचार किया जा रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में कोरोना का कहर जारी: एक दिन में फिर सामने आये रिकॉर्ड 1.68 लाख नये मामले
    Next Article राजस्थान के बारां में भड़की सांप्रदायिक हिंसा, लगाया गया कर्फ्यू, इंटरनेट सेवा निलंबित

    Related Posts

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    November 7, 2026

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    November 7, 2026

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    McLuck Casino Review: Features, Games, and the Player Experience

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    पांच दिन से अंधेरे में डूबे धानघोरी गांव में 24 घंटे में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

    महिला सुरक्षाकर्मी से सहकर्मी गार्ड ने किया दुर्व्यवहार, थाने में प्राथमिकी दर्ज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.