Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजस्थान के बारां में भड़की सांप्रदायिक हिंसा, लगाया गया कर्फ्यू, इंटरनेट सेवा निलंबित
    Breaking News Headlines

    राजस्थान के बारां में भड़की सांप्रदायिक हिंसा, लगाया गया कर्फ्यू, इंटरनेट सेवा निलंबित

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 12, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जयपुर. राजस्थान के बारां जिले के छबड़ा शहर में दो युवकों को छुरा घोंपे जाने के बाद रविवार को सांप्रदायिक हिंसा फैल गयी एवं भीड़ ने दर्जनों वाहन एवं दुकानों में आग लगा दी तथा तोड़फोड़ की. प्रशासन ने शहर में कर्फ्यू लगा दिया है एवं इंटरनेट सेवा निलंबित कर दी है. पुलिस ने हिंसक भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे लेकिन दो समुदायों के लोग हाथों में डंडे, लोहे की छड़ें एवं हथियार लेकर देर शाम तक उपद्रव करते रहे. उन्होंने एक दमकल गाड़ी में भी आग लगा दी और पुलिस एवं सरकारी वाहनों समेत सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया.

    घटनास्थल पर मौजूद बारां के पुलिस अधीक्षक विनीत बंसल ने कहा कि स्थिति तनावपूर्ण है. भीड़ की हिंसा जारी है और हम स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं. वैसे हिंसा में किसी के हताहत होने की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है. अधिकारियों ने बताया कि अतिरिक्त सुरक्षाबलों को बुलाया गया है तथा कोटा रेंज के डीआईजी रवि गौड़ समेत वरिष्ठ अधिकारी हिंसा प्रभावित क्षेत्र में गये हैं.

    सूत्रों के अनुसार शनिवार शाम को धरनावाड़ा सर्किल में कमल गुर्जर (32) और राकेश धाकड़ (21) को एक अन्य समुदाय के चार पांच युवकों ने हमले में घायल कर दिया था. घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसके बाद उनके परिवारों एवं जाट और गुर्जर समुदायों के सदस्यों ने पांच आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए शनिवार रात को धरनावाड़ा सर्किल पर धरना दिया.

    पुलिस ने शनिवार देर रात तीन आरोपियों को पकड़ा जबकि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई. सूत्रों के अनुसार रविवार सुबह फिर प्रदर्शनकारी प्रदर्शन करने लगे और उन्होंने दुकानें बंद करने की मांग की. जब प्रदर्शनकारियों ने अलीगंज और एजाज नगर से गुजरते हुए व्यापारियों से दुकानें बंद करने को कहा, तब हिंसा फैल गयी और वह अन्य क्षेत्रों तक जा पहुंची.

    धरनावाड़ा सर्किल, स्टेशन रोड, एजाज नगर और अलीगंज क्षेत्रों में करीब 10-12 दुकानें जला दी गयीं और एक निजी यात्री बस, कारों एवं अन्य वाहनों के साथ-साथ एक दमकल गाड़ी भी आग के हवाले कर दी गयी. बारां के जिलाधिकारी ने छबड़ा के नगर पालिका क्षेत्र में रविवार को शाम चार बजे से कफ्र्यू लगाने का आदेश दिया. अधिकारियों के अनुसार जिले में 13 अप्रैल को शाम चार बजे तक इंटरनेट सेवा निलंबित कर दी गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूपी के इटावा में सड़क किनारे बैठे 11 लोगों को ट्रक ने कुचला, 3 की मौतयूपी के इटावा में सड़क किनारे बैठे 11 लोगों को ट्रक ने कुचला, 3 की मौत
    Next Article कोरोना के खौफ से शेयर बाजार में हाहाकार: 1400 अंक टूट गया सेंसेक्स, निफ्टी भी 14600 के नीचे आया

    Related Posts

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    June 26, 2026

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    June 26, 2026

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.