Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूपी चुनाव के लिए 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, मंत्री अजय मिश्रा टेनी का नाम नहीं, बीजेपी बना रही दूरी
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    यूपी चुनाव के लिए 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, मंत्री अजय मिश्रा टेनी का नाम नहीं, बीजेपी बना रही दूरी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 20, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली/लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए भाजपा ने 30 नेताओं की सूची जारी की है, जो पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे. स्टार प्रचारकों की इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह समेत हेमा मालिनी, स्मृति इरानी, मुख्तार अब्बास नकवी का नाम शामिल है. गौर करने वाली बात यह है कि यूपी का होने के बावजूद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा टेनी का नाम इस लिस्ट में नहीं है.

    बीजेपी चुनाव प्रचार करने वाले नेताओं की लिस्ट

    बीजेपी की इस लिस्ट से साफ है कि पार्टी यूपी चुनाव को किसान आंदोलन की परछाईं से दूर रखना चाहती है. भले ही आंदोलन समाप्त हो चुका है और सरकार ने तीनों विवादित कृषि कानूनों को वापस ले लिया है पर किसान नेताओं की एक बड़ी मांग अब भी बनी हुई है. किसानों की मांग है कि लखीमपुर खीरी में किसानों पर गाड़ी चढ़ाए जाने के मामले पर सख्त ऐक्शन लेते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को उनके पद से हटाया जाए.

    मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्रा को लखीमपुर कांड का आरोपी बनाया गया है. लेकिन ब्राह्मण पहलू देख भाजपा शायद इस्तीफा लेने से हिचकती आ रही है. पिछले महीने के आखिरी हफ्ते में वह गृह मंत्रालय की एक अहम बैठक में शामिल हुए थे.

    केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी खीरी लोकसभा सीट से सांसद हैं. पिछले साल जुलाई में केंद्रीय कैबिनेट के विस्तार में उन्हें राज्य मंत्री का ओहदा दिया गया था. टेनी को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने को यूपी चुनाव में ब्राह्मणों की नाराजगी कम करने के एक प्रयास के तौर पर देखा गया. दरअसल, विकास दुबे कांड के बाद से ही योगी सरकार पर ब्राह्मणों का शोषण करने के आरोप लगने लगे थे.

    सपा, बसपा और कांग्रेस तक ने अचानक अपना रुख बदला और ब्राह्मण तुष्टीकरण करना शुरू कर दिया गया. एक बड़े वोटबैंक को हाथ से फिसलता देख बीजेपी ने भी अपना दांव चला. पार्टी ने अजय मिश्र टेनी को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया और इलाके के दूसरे बड़े ब्राह्मण नेता जितिन प्रसाद को कांग्रेस से बीजेपी में लाकर योगी सरकार में मंत्री बनाया. लेकिन अजय मिश्र टेनी लखीमपुर कांड के बाद विवाद में घिर गए. अब बीजेपी की लिस्ट आने के बाद साफ है कि भाजपा भले ही इस्तीफा नहीं ले रही है पर वह उनसे दूरी बनाए रखना चाहती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रवर्तन निदेशालय के छापे में पंजाब सीएम चन्नी के रिश्‍तेदार से अब तक मिल चुके 10.7 करोड़ रुपये
    Next Article इन बातों का रखेंगे ध्‍यान तो कार देगी बेहतर पिकअप व बढिया माइलेज

    Related Posts

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    June 20, 2026

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.