Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इन बातों का रखेंगे ध्‍यान तो कार देगी बेहतर पिकअप व बढिया माइलेज
    Headlines

    इन बातों का रखेंगे ध्‍यान तो कार देगी बेहतर पिकअप व बढिया माइलेज

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 20, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्‍ली. पेट्रोल-डीजल के महंगा होने के साथ ही मेंटेनेंस खर्च में भी बढ़ोतरी होने से अब कार रखना महंगा हो गया है. ऐसे में अगर कार ज्‍यादा तेल की खपत करे या बार-बार खराब हो, तो कार मालिक की जेब पर खर्च और बढ़ जाता है. कार या किसी भी वाहन के ज्‍यादा ईंधन लेने के कई कारण होते हैं. अधिकतर मामलों में वाहन टेक्निकल फाल्‍ट्स की वजह से ज्‍यादा ईंधन की खपत नहीं करते, बल्कि ऐसा खराब ड्राइविंग और गलत एक्‍सेसरीज के प्रयोग से होता है.

    खराब ड्राइविंग और गलत एक्‍ससेसरीज लगाने से न केवल ईंधन की खपत ज्‍यादा होती है बल्कि, गाड़ी के ईंजन पर भी विपरीत असर पड़ता है. नतीजन, गाड़ी के ईंजन को जल्‍दी रिपेयर कराना पड़ता है. अगर आप गाड़ी चलाते वक्‍त कुछ खास बातों का ख्‍याल रखते हैं और गाड़ी की सजावट में बेवजह की एक्‍ससेरीज से बचते हैं, तो न केवल ईंधन का खर्च कम होगा बल्कि गाड़ी के ईंजन की लाइफ भी बढ़ेगी. आइये जानते हैं, कैसे करें ईंधन खर्च कम और बढ़ायें गाड़ी की लाइफ-

    सही गियर पर कार चलायें

    किसी भी वाहन को सही गियर पर चलाना बहुत जरूरी है. अगर आपकी स्‍पीड कम है और गियर बड़ा, तो ईंजन पर ज्‍यादा लोड पड़ेगा. इससे तेल तो ज्‍यादा खर्च होगा ही ईंजन पर विपरीत असर होगा. ऐसे हालात में गाड़ी पिकअप भी जल्‍दी नहीं पकड़ेगी. इसी तरह अगर आप टॉप गियर की बजाय लंबे सफर में छोटे गियर में गाड़ी चलाते हैं तो भी तेल ज्‍यादा खर्च होगा और ईंजन भी जल्‍दी रिपेयरिंग मांगेगा.

    बेतहाशा न दौड़ायें

    गाड़ी को 90 किमी/प्रतिघंटा की रफ्तार से ऊपर चलाने से ज्यादा फ्यूल खर्च होता है. इसलिए कार को कम स्पीड में चलाने की कोशिश करें. इसके अलावा गाड़ी चलाते वक्त एक ही स्पीड को बरकरार रखने की कोशिश करें. दूसरी बात है कि गाड़ी को एकदम एक्‍सीलरेट न करें. धीरे-धीरे स्‍पीड बढ़ायें. गियर को पेटर्न में बदलें. एकदम से छोटे गियर से बड़े गियर पर शिफ्ट न हों.

    बेवजह की एक्‍सेसरीज से बचें

    कुछ लोग गाड़ी में ऐसी एक्‍सेसरीज लगाते हैं जो गाड़ी के हिसाब से बहुत भारी होती हैं. जैसे मेटल के भारी क्रैश गार्ड. इससे गाड़ी के ईंजन पर भार की वजह से दबाव पड़ता है. तेल की खपत तो इससे ज्‍यादा होती ही है, ईंजन की मरम्‍मत भी जल्‍दी करानी पड़ती है. गाड़ी भार की वजह से पिकअप भी कम पकड़ती है. इसलिये अनावश्‍यक एक्‍सेसरीज से बचें.

    भारी टायर और व्‍हील न लगायें

    कुछ लोग गाड़ी को मस्‍क्‍यूलर लुक देने के लिये टायर और व्‍हील चेंज कर देते हैं. छोटे इंजन वाले व्हिकल में भारी टायर लगा देते हैं. इससे न केवल ईंधन की खपत में ईजाफा होता है बल्कि, यह ईंजन को भी धीरे-धीरे कमजोर कर देता है. भारी और चौड़े टायर जल्‍दी स्‍पीड पकड़ने में भी अवरोध पैदा करते हैं.

    समय पर सर्विसिंग

    कार की समय से सर्विसिंग बेहद जरूरी है. इंजन में खराबी फ्यूल ज्यादा खर्च कराती है. इसके अलावा गंदे एयर फिल्टर और गंदे इंजन ऑयल से भी फ्यूल की खपत तो बढ़ती ही है, इससे ईंजन की लाइफ भी कम होती है. सर्विसिंग भरोसेमंद जगह पर ही करायें. साथ ही इस बात का ध्‍यान भी रखें की इंजन ऑयल, गियर ऑयल और ब्रेक ऑयल जैसी चीजें बढि़या कंपनी की ही प्रयोग हों.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूपी चुनाव के लिए 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, मंत्री अजय मिश्रा टेनी का नाम नहीं, बीजेपी बना रही दूरी
    Next Article तमिल अभिनेता धनुष का टूट गया ऐश्वर्या रजनीकांत से पुराना 18 साल पुराना पति -पत्नी का रिश्ता

    Related Posts

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.