Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से 16 विदेशी सहित 19 जमाती गिरफ्तार, किया गया क्वारंटाइन
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से 16 विदेशी सहित 19 जमाती गिरफ्तार, किया गया क्वारंटाइन

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 21, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रयागराज: सरकार की घोषणा के बाद भी तब्लीगी जमात की मरकज में हिस्सा लेने वाले जमाती बाहर नहीं आ रहे हैं और इधर-उधर छिपे हुये हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पुलिस ने सोमवार देर रात छापेमारी करके 30 लोगों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए 30 लोगों में 19 जमाती हैं और उनमें से 16 जमाती विदेशी हैं. इसमें एक इलाहाबाद यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर भी शामिल है.पुलिस ने बताया कि दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज के तबलीगी जमात में शामिल होने के बाद कई जमाती प्रयागराज आए थे. इनमें से कई जमाती थाईलैंड और इंडोनेशिया के नागरिक टूरिस्ट वीजा पर दिल्ली आए और फिर वहां से प्रयागराज आ गए थे. प्रदेश सरकार के सख्त निर्देश थे कि जो भी जमाती राज्य में हैं वे सामने आ जाएं, लेकिन ये जमाती जिले में छिपे थे.पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिवकुटी के रसूलाबाद में रहने वाले इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के राजनीति विज्ञान विभाग के प्रफेसर शाहिद दिल्ली के मरकज में हुई तबलीगी जमात में शामिल होने गए थे. वहां से आने के बाद वह गुपचुप शहर आ गए लेकिन पुलिस या प्रशासन को इसकी सूचना नहीं दी.पुलिस ने कार्यवाही करते हुए प्रोफेसर शाहिद को पकड़ा और उसके बाद उनके परिवार को क्वारंटाइन किया गया. इसके बाद जांच के 19 जमातियों का पता चला था, जिन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि 19 जमातियों में से 16 इंडोनेशिया और थाइलैंड के रहने वाले हैं.एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में इंडोनेशिया के 7, थाईलैंड के 9, केरल और पश्चिम बंगाल का एक-एक जमाती शामिल है. उन्होंने बताया कि शाहगंज की अब्दुल्ला मस्जिद और करेली की हेरा मस्जिद से जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने इन जमातियों को संरक्षण दिया था. सभी आरोपियों को क्वारंटाइन किया गया है. वहां अतिरिक्त पुलिस फोर्स लगाई गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविनाश से बचाने के लिये पृथ्वी संरक्षण जरूरी
    Next Article अमेरिका में अब नहीं बस सकेंगे दूसरे देश के लोग, ट्रम्प ने की घोषणा

    Related Posts

    हुदू में दो जाति वर्ग के बीच वर्षों से बढ़ती खाई*

    August 25, 2026

    नारियल फोड़ने से नहीं, धरातल पर काम से होगा विकास : मीरा मुंडा

    August 25, 2026

    बिहार में विद्यार्थी सहयोग शिविर की शुरुआत: छात्रों की शिकायतों का 30 दिन में समाधान

    August 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    हुदू में दो जाति वर्ग के बीच वर्षों से बढ़ती खाई*

    नारियल फोड़ने से नहीं, धरातल पर काम से होगा विकास : मीरा मुंडा

    बिहार में विद्यार्थी सहयोग शिविर की शुरुआत: छात्रों की शिकायतों का 30 दिन में समाधान

    विकसित भारत 2047: सरकारी स्कूल की जर्जर हालत सबसे बड़ा सवाल

    लिव इन रिलेशन संस्कृति भगवान शिव की विवाह प्रथा का अपमान: सुनील आनंद

    त्योहार से पहले महंगाई का डबल अटैक, चीनी ₹70 और प्याज ₹60 पार

    पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने कार्यकर्ताओं संग की विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

    सांसद बिद्युत बरण महतो की पहल से 11 वर्षीय रेवती का निःशुल्क सफल ऑपरेशन

    निखार सबलोक हत्याकांड के बाद आसनबनी में पसरा सन्नाटा, जाताल बाबा स्थल विवाद की जांच तेज

    श्रेष्ठ एनजीओ पुरस्कार से सम्मानित किए गए डॉ. दिग्विजय भारत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.