Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » UP के संतकबीरनगर में भाजपा सांसद और विधायक के बीच हुई जमकर मारपीट
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    UP के संतकबीरनगर में भाजपा सांसद और विधायक के बीच हुई जमकर मारपीट

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 7, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गोरखपुर: शिलान्यास के पत्थर पर नाम होने के मामले ने इतना तूल पकड़ा कि भाजपा के सांसद और विधायक के बीच जमकर जूते चले. मामले को बढ़ता देख कलेक्टर और पुलिस अधिकारियों ने बीच-बचाव किया और दोनों को अलग-अलग किया. स्थिति को तनावपूर्ण होता देख जिला योजना समिति की चल रही बैठक को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया.उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्राविधिक, चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन उर्फ गोपाल की उपस्थिति में सांसद शरद त्रिपाठी और मेंहदावल के भाजपा विधायक राकेश सिंह बघेल के बीच मारपीट हो गई. मारपीट उस समय हुई जब प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक चल रही थी.मारपीट के बाद डीएम रवीश गुप्त एवं पुलिस अधिकारियों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया है, लेकिन स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. सांसद को सुरक्षित कलेक्ट्रेट ले जाया गया है. वहां पर विधायक के समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी है. वह सांसद के बाहर निकलने का इंतजार कर रहे हैं.कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार की शाम करीब पांच बजे प्रभारी मंत्री की उपस्थिति में बैठक चल रही थी. इसी दौरान सांसद शरद त्रिपाठी ने पीडब्ल्यूडी प्रातीय खंड के एक्सईएन एके दूबे से मुखातिब होकर कहा कि करमैनी-बेलौली बंधे की मरम्मत कार्य का शिलान्यास कल संपन्न हो गया. शिलापट पर केवल विधायक का ही नाम क्यों है, क्या सांसद का नाम नहीं रह सकता, यह किस गाइडलाइन में है, कृपया मुझे बताएं.इस पर एक्सईएन ने कहा कि गलती हो गई, इसमें सुधार कर दिया जाएगा. इसी बीच मेहदावल के भाजपा विधायक राकेश सिंह बघेल ने कहा कि जो पूछना है मुझसे पूछें, एक्सईएन से नहीं. इस पर सांसद ने कहा कि आप जैसे तमाम विधायकों को मैंने देखा हैं.इसी बात पर भाजपा सांसद और भाजपा विधायक एक-दूसरे को अपशब्द कहने लगे. इतना ही नहीं अधिकारियों के बीच-बचाव के बाद भी सांसद और विधायक मारपीट कर बैठे. बैठक में ही मेहदावल विधायक के समर्थक आक्रोश में सांसद की ओर बढ़े लेकिन एएसपी असित श्रीवास्तव व अन्य पुलिसकर्मियों ने रोक लिया. उसके बाद सांसद को कलेक्ट्रेट ले जाया गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBSF ने गुजरात के कच्छ में पकड़ा पाकिस्तानी जासूस
    Next Article अयोध्या विवाद:हिंदू महासभा ने सुप्रीम कोर्ट को दिए तीन मध्यस्थों के नाम

    Related Posts

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    August 7, 2026

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    August 7, 2026

    झारखंड: भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    August 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    झारखंड: भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    फाइब की प्रबंधित परिसंपत्तियां 63.31 प्रतिशत बढ़कर 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंचीं

    गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में साइबर ठगी के 30 मामले दर्ज, लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी

    विश्व कप में 28 साल बाद कोई भारतीय अंपायर नहीं, दिग्गजों ने कहा सुधार की जरूरत

    पर्सनैलिटी राइट्स मामले में तब्बू को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने अपमानजनक और अश्लील कंटेंट हटाने का दिया आदेश

    Gen-Z प्रोटेस्ट पर मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- उनकी शिकायत जायज, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत

    राज्यसभा में नीरज डांगी को बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान कांग्रेस की राजनीति में बढ़ा कद संगठन में बदले समीकरण

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा स्पष्टीकरण अदालतों की रिपोर्टिंग पर रोक नहीं, सुनवाई के ऑडियो वीडियो क्लिप के प्रसारण पर प्रतिबंध

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.