Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » काण्ड्रा में हुआ 92 यूनिट रक्त संग्रह
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    काण्ड्रा में हुआ 92 यूनिट रक्त संग्रह

    News DeskBy News DeskSeptember 6, 2026Updated:September 6, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    *आनंद मार्ग की ओर से लगा 36 वां रक्तदान शिविर*

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला

     

    आनंद मार्ग स्कूल काण्ड्रा में रविवार को आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल, सरायकेला-खरसावां की ओर से 36वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं समेत बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 92 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इस अवसर पर 200 पौधों का वितरण भी किया गया।

     

    समाजसेवी दीपक कुमार ने आनंद मार्ग के संस्थापक श्री श्री आनंदमूर्ति जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मानव रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में नियमित रक्तदान शिविरों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

     

    रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर के सफल आयोजन में जमशेदपुर ब्लड बैंक के डॉ. सूरज कुमार, त्रिलोचन, चंदन, धीरज समेत आनंद मार्ग के गोपाल बर्मन, राहुल रजक, सूर्यप्रकाश, विकास रजक, इंद्र साव एवं पीयूष आनंद का योगदान रहा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबोकारो में भीषण आग, आठ दुकानें जलकर खाक
    Next Article झारखंड के शिक्षा विभाग का ‘दुर्भाग्यपूर्ण संयोग’! साढ़े तीन साल में 3 शिक्षा मंत्रियों का निधन

    Related Posts

    शॉर्ट सर्किट से खरसावां थाना प्रभारी के चेंबर में लगी आग

    September 8, 2026

    नूतनडीह में जमीन घेराबंदी की शिकायत, होगी मापी

    September 8, 2026

    35 साल से रोजगार का इंतजार, यूसील को 15 दिन का अल्टीमेटम

    September 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शॉर्ट सर्किट से खरसावां थाना प्रभारी के चेंबर में लगी आग

    नूतनडीह में जमीन घेराबंदी की शिकायत, होगी मापी

    35 साल से रोजगार का इंतजार, यूसील को 15 दिन का अल्टीमेटम

    दशमत मार्डी के निधन पर झामुमो ने जताया शोक

    आसंगी चेकडैम से दोनों युवकों के शव बरामद

    गीता कोड़ा की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    डकैती की साजिश रच रहे छह अपराधी गिरफ्तार

    बाढ़ प्रभावित इलाकों में बोट से पहुंचे गन्ना मंत्री

    गन्ना मंत्री संजय पासवान ने बलिया के बाढ़ प्रभावित इलाकों का बोट से किया दौरा

    वन्दे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ पर ‘कलाकलन कोलकाता’ का आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.