राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला
पूर्व सांसद सह भाजपा नेत्री गीता कोड़ा की तबीयत सोमवार सुबह अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए करीब 11 बजे जगन्नाथपुर स्थित गंगोत्री अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार, डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर बनाए हुए है। आवश्यक जांच एवं उपचार किया जा रहा है। हालांकि, उनकी तबीयत बिगड़ने के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
गीता कोड़ा के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही उनके समर्थकों में चिंता का माहौल है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
फिलहाल चिकित्सकों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रख रही है। समर्थकों से भी संयम बनाए रखने की अपील की गई है।

